फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In the Ramlila, Shri Ram broke Shiva's bow

Yamuna Nagar News: रामलीला में श्रीराम ने तोड़ा शिव का धनुष

Sun, 11 Oct 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 11 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
In the Ramlila, Shri Ram broke Shiva's bow
नाचरौन में चल रही रामलीला में अभिनय करते कलाकार। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। ग्रामीण रामा ड्रामेटिक क्लब नाचरौन की ओर से आयोजित रामलीला में शुक्रवार की रात सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। कलाकारों ने भगवान श्रीराम के शिव धनुष तोड़ने और इसके बाद महर्षि परशुराम व लक्ष्मण के बीच हुए संवाद का मंचन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
रामलीला में दिखाया गया कि महर्षि विश्वामित्र भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को लेकर मिथिला नगरी पहुंचते हैं। राजा जनक ने राजकुमारी सीता के स्वयंवर के लिए शिव धनुष रखा था। शर्त थी कि जो वीर धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी से सीता का विवाह होगा। स्वयंवर में पहुंचे राजा-महाराजा धनुष हिला तक नहीं सके।
विज्ञापन

महर्षि विश्वामित्र के आदेश पर श्रीराम उठते हैं और शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाते हैं। प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष टूट जाता है और सभा जयकारों से गूंज उठती है। धनुष टूटने की आवाज सुनकर महर्षि परशुराम क्रोधित होकर सभा में पहुंचते हैं। यहां लक्ष्मण और परशुराम के बीच तीखी नोकझोंक होती है। बाद में श्रीराम विनम्रता से परशुराम से क्षमा याचना करते हैं। श्रीराम को पहचानने के बाद परशुराम शांत होकर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि जिला परिषद के उपाध्यक्ष अग्नि विजय रामलीला का शुभारंभ ने किया। इस अवसर पर क्लब के प्रधान डॉ. लाभ सिंह नाचरौन, चंद्रपाल कोच, सेठपाल शर्मा, राज शर्मा, मुकेश जेलदार, राहुल पुंडीर, धर्मबीर, सोमनाथ, पवन सिंह, गोविंद, संदीप, प्रदीप राणा और चंद्रपाल कश्यप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed