फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In the name of selling plot, from woman to Rs 10.52 lakh

प्लॉट बेचने के नाम पर महिला से लेकर हड़पे 10.52 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
In the name of selling plot, from woman to Rs 10.52 lakh
यमुनानगर। प्लॉट बेचने के नाम पर एक व्यक्ति ने जम्मू कॉलोनी निवासी नसीमा से 10 लाख 52 हजार रुपये लेकर हड़प लिए। आरोपी ने ममीदी में प्लाट दिखाकर उसका 11 लाख दा हजार रुपये में सौदा तय किया था, लेकिन आरोपी ने रुपये लेने के बाद प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं कराई। महिला की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जम्मू कॉलोनी निवासी नसीमा ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2020 में उसे एक मकान खरीदना था। इस दौरान उसकी मुलाकात ममीदी निवासी दीपक मलिक से हुई। आरोपी ने उसे ममीदी में एक प्लॉट दिखाया। इसके बाद आरोपी ने 11 लाख दो हजार रुपये में प्लॉट बेचने का सौदा तय किया। सात जुलाई 2020 को इकरारनामा तैयार होने के बाद उसने आरोपी को तीन लाख 57 हजार रुपये बयाने के नाम के दे दिए। बयाना होने के बाद उसने विभिन्न तारीखों में आरोपी को कुल 10 लाख 52 हजार रुपये दे दिए। बाकी रकम रजिस्टरी होने के बाद देनी तय की गई। लेकिन आरोपी ने प्लॉट की रजिस्टरी उसके हक में नहीं करवाई। जब उसने आरोपी को प्लॉट की रजिस्टरी कराने को कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा। अब जब उसने आरोपी पर प्लाट की रजिस्टरी कराने का दबाव बनाया तो आरोपी ने कराने से साफ मना कर दिया। जब उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी दीपक मलिक के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed