फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Impressive performance by Saraswati Senior Secondary School, Chhachhrauli

Yamuna Nagar News: सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछरौली का दमदार प्रदर्शन

Sun, 26 Jul 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 26 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Impressive performance by Saraswati Senior Secondary School, Chhachhrauli
सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछरौली में विजेता ​खिलाड़ियों के साथ शिक्षक। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खदरी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछरौली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ी अब जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विद्यालय के प्रिंसिपल चिराग सैनी ने बताया कि अंडर-19 वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में रेवांशी ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अंडर-17 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में धनप्रीत ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि लविश ने अंडर-17 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। अंडर-19 वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में यश दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग की 600 मीटर दौड़ में लविश ने दूसरा तथा 400 मीटर दौड़ में उमेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 वर्ग की 800 मीटर दौड़ में आरजू ने तीसरा स्थान हासिल किया। फील्ड स्पर्धाओं में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लंबी कूद में धनप्रीत ने प्रथम और लविश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनप्रीत ने अंडर-17 वर्ग की जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भी पहला स्थान हासिल किया। रेवांशी ने हैमर थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरजू ने अंडर-17 वर्ग की 400 मीटर हर्डल दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। इसी स्पर्धा के बालक वर्ग में यश प्रथम और लविश द्वितीय स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के कई खिलाड़ियों का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रिंसिपल चिराग सैनी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन, नियमित अभ्यास और मेहनत से विद्यार्थी लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed