फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   IIT students will give knowledge of science in summer schools

Yamuna Nagar News: समर स्कूलों में आईआईटी के विद्यार्थी देंगे विज्ञान का ज्ञान

Wed, 21 May 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 21 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
IIT students will give knowledge of science in summer schools
अभय सिंह
विज्ञापन


जगाधरी। ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने के लिए समर कैंप लगाए जाते हैं। इस बार भी शिक्षा विभाग की ओर से ग्रीष्मकालीन शिविर लगाया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से शिविर को समर स्कूल नाम दिया गया है। इसमें आईआईटी के विद्यार्थी बच्चों को ज्ञान देंगे।
समर स्कूल जिले में दो निजी शिक्षण संस्थानों में लगाया जाएगा।। समर स्कूल के लिए जगाधरी के इंडियन पब्लिक स्कूल और दामला के सेठ जय प्रकाश बहुतकनीकी संस्थान का चयन किया गया है। इन दोनों संस्थानों में तीन से 24 जून तक यह स्कूल लगाया जाएगा। इसके लिए डीएसएस को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

समर स्कूल के दोनों संस्थानों में पांच-पांच कमरे बुक किए गए हैं। इसमें जिले के सात स्कूलों के विद्यार्थियों को शामिल किया जा रहा है। समर स्कूल बिल्कुल निशुल्क होगा, जिसमें देशभर की विभिन्न आईआईटी के विद्यार्थी प्रशिक्षक व टीचर होंगे। आईआईटी के विद्यार्थी शिविर में विज्ञान की बारीकियों के बारे में बताएंगे। इसमें नौवीं से 12वीं तक के विज्ञान, गणित के विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से दोनों शिक्षण संस्थानों को शिविर संबंधी जानकारी देने के साथ संस्थान में प्रबंध करवाने के आदेश दिए हैं। इस दौरान शिविर के दौरान स्कूलों को संस्थान की बॉयो, फिजिक्स, कैमिस्ट्री, गणित लैब के साथ पुस्तकालय भी खुले रखने के आदेश दिए गए हैं।
समर स्कूल शिक्षा निदेशालय और भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संवर्धन सोसायटी (एसपीएसटीआई) की ओर से लगाया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुझान पैदाकर उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण व सोच का निर्माण करना है। यह समर स्कूल प्रदेश में मात्र चार जिलों में लगाया जा रहा है। इन्हीं चार जिलों के चयनित स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। संवाद
इन स्कूलों से विद्यार्थी होंगे चयनित

समर स्कूल के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दामला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दामला हरनौल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंजल जटान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औरंगाबाद, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बूड़िया, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी का चयन किया गया है। चयनित प्रत्येक स्कूल से करीब 50 विद्यार्थी लिए जाने हैं। इनका चयन शत-प्रतिशत उपस्थिति के आधार पर किया जाना है।

मिलेगी रोबोटिक तकनीक की जानकारी

समर स्कूल के दौरान दोनों शिक्षण संस्थानों की लैब खुली रखने के आदेश दिए गए हैं। जिसका उपयोग विद्यार्थी अपने प्रयोग के लिए कर सकेंगे। इस दौरान आईआईटी के विद्यार्थी स्कूल में विज्ञान की क्लास लेंगे। इस क्लास में विद्यार्थियों को रोबोटिक तकनीक के बारे बताया जाएगा। इसके अलावा फिजिक्स, केमिस्ट्री व गणित के सरल सूत्रों के बारे जानकारी दी जाएगी। आईआईटी में विद्यार्थियों को शोध, मॉडल इत्यादि की वीडियो व फिल्म भी दिखाई जाएगी।

शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश में समर स्कूल लगाया जा रहा है। जिसमें उन्हें विज्ञान व गणित की बारीकियां बताई जाएंगी। इसमें देशभर के आईआईटी संस्थानों से विद्यार्थी प्रशिक्षण देंगे। - विशाल सिंघल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed