{"_id":"97d2c102c000f72a175d716523d585ba","slug":"iit-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के दो होनहारों ने आईआईटी में पाया रैंक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के दो होनहारों ने आईआईटी में पाया रैंक
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Fri, 19 Jun 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दो होनहारों ने आईआईटी में रैंक हासिल कर अपना और परिजनों का नाम रोशन किया। हुडा सेक्टर-18 के नितिन नरवाल ने जेईई एडवांस्ड में 8610 और रादौर रोड निवासी नेहा बंसल ने 16622 रैंक हासिल किया। आईआईटी में रैंक आने पर शुक्रवार देर शाम तक दोनों के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बता दें कि दोनों ही विद्यार्थी शहर के लालद्वारा के समीप स्थित स्कसेस ग्रुप इंस्टीट्यूट से कोचिंग ले रहे थे। दोनों का सपना सफल इंजीनियर बनने का है, जिसके लिए वे आईआईटी काउंसलिंग के लिए जाएंगे।
हुडा सेक्टर-18 निवासी नितिन ने बताया कि अभी हाल ही में 12वीं में उसने जगधरी के एसडी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई कर 93.4 अंक हासिल किए। अब उसके जेईई एडवांस्ड टेस्ट में 8610 रैंक और जेईई मेंस में 162 नंबर आए हैं। नितिन ने बताया कि वह लगभग एक साल से शहर के लालद्वारा के समीप स्थित सक्सेस ग्रुप से कोचिंग ले रहा था, जहां उसे टेस्ट की तैयारी के लिए इंस्टीट्यूट के स्टाफ ने पूरी मदद की।
वह स्कूल के साथ-साथ इंस्टीट्यूट और घर पर कुल-मिलाकर 16 घंटे स्टडी को दे रहा था। उसने टाइम मैनेजमेंट के तहत साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ को बराबर समय दिया। अब वह आईआईटी काउंसलिंग के लिए जाएगा, जिसके लिए फिलहाल उसकी रुचि मेकेनिकल में जाने की है। नितिन ने बताया कि उसकी सफलता पर घर पर खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
उसके पिता जगत सिंह जो गांव कोटकनालसी के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टीचर हैं, ने उसकी स्टडी में आने वाली हर दिक्कत को दूर किया। इस दौरान उसे मां सुमनलता व बीटेक कर रही बड़ी बहन नितिका नरवाल का भी साथ मिला। जगत सिंह व माता सुमनलता ने कहा कि बेटे द्वारा हासिल उपलब्धि पर उन्हें गर्व है।
कंप्यूटर्स इंजीनियरिंग में बुलंदियां छूने का है अरमान
रादौर रोड पर गली नंबर-3 निवासी नेहा ने बताया कि उसने जेईई एडवांस्ड में 16622 रैंक व जेईई मेंस में 127 नंबर हासिल किए हैं। यह सफलता उसने स्कसेस ग्रुप से क्रेश कोर्स व रोजाना 7-8 घंटे स्टडी कर हासिल की है। इस दौरान इंस्टीट्यूट के स्टाफ के अलावा घर पर पिता मोहिंद्र बंसल व मां अरुणा बंसल ने भी उसका हर कदम पर सहयोग दिया। इसी तरह उसने जगाधरी के विश्व भारती स्कूल से 12वीं में 84.8 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे। वह अब कंप्यूटर्स इंजीनियरिंग में बुलंदियां छूना चाहती हैं। फिलहाल आईआईटी काउंसलिंग होनी है, जिसके आधार पर ही वह आगे की राह तय करेगी।