{"_id":"630537635f14c448533df5d0","slug":"if-you-don-t-vacate-the-house-you-will-kill-me-yamuna-nagar-news-knl118757329","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई को बोला बदमाश, मकान खाली कर दे, वरना जान से मार देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरआई को बोला बदमाश, मकान खाली कर दे, वरना जान से मार देंगे
विज्ञापन
यमुनानगर। आदर्श नगर में रह रहे एनआरआई सुनील पौल को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उसे कार में सवार होकर उसके घर पर आए व्यक्ति ने दी। व्यक्ति ने सुनील को धमकाते हुए कहा कि मकान खाली करे दे, वरना तुझे जान से मार देंगे। सुनील पौल ने रिश्ते में बुआ का लड़का लगने वाले व्यक्ति पर शक जताया है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आदर्श नगर गुप्ता कॉलोनी निवासी सुनील पौल राम ने थाना गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह यूएसए का नागरिक है। उसने यहां पर अपना मकान बनाया है। उसके घर के सामने 15 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे एक स्विफ्ट कार आकर रुकी। कार में तीन चार व्यक्ति सवार थे। कार से एक व्यक्ति उतरकर उनके गेट पर आया और उनके घर की बेल बजाई। बेल सुनकर जब वह घर के बाहर आया तो आरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा कि यह मकान खाली करे दे, वरना तुझे जान से मार देंगे।
जब तक वह आरोपी से उसके बारे में पूछता तो वह व्यक्ति उसे धमकियां देते हुए कार में जाकर बैठ गया। इसके बाद वह वहां से अपने साथियों के साथ फरार हो गया। सुनील ने बताया कि उसके मकान पर एक व्यक्ति कब्जा करना चाहता है, जो रिश्ते में उसकी बुआ का लड़का लगता है। उसने मकान पर कब्जा करने के लिए अदालत में केस भी दायर कियाहै। उसे शक है कि धमकी देने में उसी का हाथ है। उसने इसकी शिकायत गांधी नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।