Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   If the government comes, we will make people friendly laws, not opponents: OP Chautala

सरकार आई तो विरोधी नहीं जन हितैषी कानून बनाएंगे : ओपी चौटाला

Tue, 25 Apr 2023 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 25 Apr 2023 02:59 AM IST
विज्ञापन
If the government comes, we will make people friendly laws, not opponents: OP Chautala

विज्ञापन
यमुनानगर। इनेलो सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने दावा करते हुए कहा कि 2024 में इंडियन नेशनल लोकदल की सरकार बनेगी। सरकार बनते ही मौजूदा सरकार द्वारा बनाए गए सभी जन विरोधी कानून रद्द कर आमजन को विश्वास में लेकर जन हितैषी कानून बनाए जाएंगे।
चौटाला ने कहा कि इसी के साथ ही हर परिवार को हर महीने एक गैस सिलिंडर, लड़कियों के लिए शिक्षा फ्री कर दी जाएगी। लड़की जहां तक भी चाहे वहां तक पड़ेगी, कितनी भी महंगी से महंगी की पढ़ाई क्यों ना हो उसका खर्च सरकार वाहन करेगी। इसी के साथ ही सरकार बनते ही पहली कलम से बुढ़ापा एवं विधवा पेंशन 7000 कर दी जाएगी। चौटाला ने कहा कि मैं जनता से अपील कर रहा हूं कि इस बार सत्ता हमें दें और जो दल उनके साथ आना चाहता है वह उसे साथ लेकर चलेंगे। चौटाला सोमवार पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन



बोले-कांग्रेस, भाजपा और जजपा दोनों हाथों से लूट रही
ओपी चौटाला ने कहा कि पिछले लगभग दो दशकों से कांग्रेस भाजपा एवं जजपा के लोग प्रदेश की जनता को दोनों हाथों से लूटने का काम कर रहे हैं। प्रदेश की जनता इन दलों के कारनामों से तंग आ चुकी है और 2024 में इंडियन नेशनल लोकदल की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। जिसका जीता जागता उदाहरण इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला द्वारा पिछले 2 महीनों से प्रदेश में चलाई जा रही परिवर्तन यात्रा को प्रदेश के हर वर्ग का मिल रहा भरपूर समर्थन है। आने वाले चुनाव में जल्द ही लुटेरों से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने कहा कि 2024 में कार्यकर्ता यमुनानगर जिले की चारों सीटें जीतकर चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की झोली में डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed