फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   If someone touches with wrong intentions, students should complain to the police station: Neelam

कोई गलत नीयत से टच करे तो छात्राएं थाने में दे शिकायत : नीलम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
If someone touches with wrong intentions, students should complain to the police station: Neelam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। पुलिस विभाग की तरफ से मंगलवार को गणपति कांन्वेंट स्कूल में छात्राओं को एएसआई नीलम ने सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं और पढ़ने वाली लड़कियों की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है। बढ़ रही चुनौतियों को देखते हुए माता-पिता एवं शिक्षकों और समाज के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वे अपने बच्चों को आत्मनिर्भर बनाएं।
कार्यक्रम में पुलिस सेफ सिटी टीम ने छात्राओं को क्राइम अगेंस्ट वूमेन, पॉक्सो एक्ट के प्रवधान, दुर्गा शक्ति एप, गुड टच- बैड टच के बारे विस्तार से बताया। साथ ही छात्राओं को साइबर अपराध व ट्रैफिक नियमों बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति चाहे वो आपका परिचित भी क्यों न हो आपको गलत नीयत से टच करें या टच करने की कोशिश करे तो डरे नहीं। इस बारे अपने अभिभावकों या टीचर को अवश्य बताएं। यदि आप बाहर हैं।
विज्ञापन

आपको अपने पास कोई गलत गतिविधि नजर आए तो तुरंत डायल 112 को सूचित करें। अपनी निजी जानकारी किसी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा न करें। अनजान लोगों द्वारा किए गए मैसेज या लिंक पर रिप्लाई न करें। यदि आपके साथ किसी तरह का साइबर अपराध हो गया तो तुरंत 1930 पर तथा अपने नजदीकी थाना या पुलिस चौकी में इसकी सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed