{"_id":"62211a824cda1218b52882cf","slug":"i-will-take-action-against-any-officer-who-has-been-negligent-in-development-works-dushyant-chautala-yamuna-nagar-news-knl1007651195","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी अधिकारी ने विकास कार्यों में कोताही बरती तो उस पर कार्रवाई मैं करूंगा: दुष्यंत चौटाला,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी अधिकारी ने विकास कार्यों में कोताही बरती तो उस पर कार्रवाई मैं करूंगा: दुष्यंत चौटाला,
विज्ञापन
लघु सचिवालय में विकास कार्यों की समीक्षा करते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। उप मुख्यमंत्री हरियाणा दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अधिकारी निर्धारित समय पर विकास कार्यों को पूरा करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि जो भी सड़क टूटी है उसके गड्ढे जल्द भरे जाएं। जिस पर अभी कार्य शुरू नहीं हुआ है वहां जल्द शुरू करें। उन्होंने निर्देश दिए कि 15 अप्रैल कार्यों को अंतिम रूप देने की डेडलाइन होगी।
दुष्यंत चौटाला, वीरवार को लघु सचिवालय में जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके समक्ष टूटी सड़कों से अवगत कराया था। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जो राशि सरकार कार्यों के लिए भेज रही है, अगर वह समय पर खर्च नहीं होती उसकी जवाबदेही अधिकारी की होगी। इसलिए अधिकारी विकास कार्यों की अनदेखी न करें। किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक व अन्य जन प्रतिनिधियों को विकास कार्यो की जानकारी दें और उनकी बात सुनें ताकि धरातल पर विकास कार्य ठीक प्रकार से हो सके। उन्होंने सिचांई विभाग के अधिकारियों से पूछा कि बाढ़ प्रबंधन के लिए कितने रुपये खर्च किए गए। अधिकारी ने बताया कि 14 करोड़ रुपये बाढ़ प्रबंधन के लिए आए थे। जिनमें से नहर मजबूतीकरण का कार्य किया जा रहा है। बरसात से पहले ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने डीएमसी को निर्देश दिए कि नगर निगम में जिन सड़कों का कार्य चल रहा है वे पूरा करें। उन्होंने जीएम रोडवेज बालक राम से सरस्वतीनगर के छप्पर में बन रहे बस स्टैंड बारे पूछा। जिस पर जीएम ने जवाब दिया कि 15 दिनों में यह बस स्टैंड जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम, आयुष विभाग, पंचायत विभाग, एनएचएआई, जिला परिषद, वन विभाग के साथ अन्य सभी विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट ली। इस दौरान विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, जजपा जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, जजपा नेता अशोक शेरवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश लाठर, जजपा नेता भूपेंद्र सिंह जयरामपुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बाक्स
सांसद ने कहा जानकारी नहीं देते अधिकारी
अंबाला सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि उनके क्षेत्र में जो विकास कार्य चल रहा है उसकी भी जानकारी जनप्रतिनिधि को होनी चाहिए ताकि वह जनता के बीच में जाकर इसकी जानकारी दे सकें परंतु यहां तो पता ही नहीं चलता कि कौन से काम हो रहे हैं। कई काम तो ऐसे हैं जो पूरे हो चुके हैं लेकिन उनका उद्घाटन तक नहीं कराया गया।
-------
भवनों पर लगें फॉयर सेफ्टी यंत्र
दुष्यंत चौटाला ने डीसी पार्थ गुप्ता और एसपी कमलदीप गोयल से कहा कि कोई भी सरकारी इमारत अग्रिश्मन यंत्र के बिना न हो। सभी इमारतों पर फॉयर सेफ्टी का इंतजाम हो। यदि ऐसा नहीं होता तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस बारे जांच करने के भी निर्देश दिए।