फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Husband of Congress-suspended MLA Renu Bala joins BJP

Yamuna Nagar News: कांग्रेस से निलंबित विधायक रेनू बाला के पति भाजपा में शामिल

Sat, 06 Jun 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 06 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Husband of Congress-suspended MLA Renu Bala joins BJP
सीएम नायब सिंह सैनी को शॉल औढ़ाकर स्वागत करते ऋ​षिपाल इंजीनियर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर (यमुनानगर)। कांग्रेस से निलंबित साढौरा विधायक रेनू बाला के पति इंजीनियर ऋषिपाल ने शुक्रवार को भाजपा का कमल थाम लिया। गांव व्यासपुर स्थित एश्वर्य पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा की मौजूदगी में ऋषिपाल समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने साढौरा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा भी की। साथ ही इंजीनियर ऋषिपाल द्वारा क्षेत्र के विकास को लेकर रखी गई विभिन्न मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। ऋषिपाल ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री को पौधा भी भेंट किया गया।
विज्ञापन

राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस कार्यक्रम में विधायक रेनू बाला की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि उनके पति भाजपा में शामिल हो गए, लेकिन रेनू बाला मंच पर नजर नहीं आईं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा के मंच पर सार्वजनिक रूप से दिखाई देने पर उनके खिलाफ कांग्रेस की ओर से निष्कासन जैसी कार्रवाई का खतरा बढ़ सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि मंच पर साढौरा से भाजपा के पूर्व विधायक बलवंत सिंह भी नजर आए। बलवंत सिंह को हराकर ही रेनू बाला विधायक बनी थीं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि साढौरा क्षेत्र से उनका पुराना जुड़ाव रहा है और यह क्षेत्र उनके लिए घर जैसा है।भाजपा सरकार पिछले 19 महीनों से बिना रुके विकास कार्यों को गति दे रही है। चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता से किए गए 217 संकल्पों में से 63 पूरे किए जा चुके हैं। शेष संकल्पों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

ऋषिपाल ने कहा - मेरी घर वापसी हुई
इंजीनियर ऋषिपाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश दोनों जगह भाजपा की सरकार है। ऐसे में क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के साथ जुड़ना जरूरी था। उन्होंने इसे अपनी घर वापसी बताया। विधायक रेनू बाला के भाजपा में शामिल न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी समय है और वह जब चाहें भाजपा में शामिल हो सकती हैं। वैसे भी अब रेनू बाला भाजपा में शामिल होने जैसे ही हैं। कांग्रेस छोड़ने के कारणों पर ऋषिपाल ने कहा कि पार्टी के भीतर गुटबाजी और आपसी खींचतान बहुत अधिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में विभिन्न गुटों के बीच लगातार संघर्ष की स्थिति बनी रहती है, जिससे चुनाव जीतना कठिन हो जाता है। भाजपा में शामिल होकर वह क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए कार्य करेंगे।

सीएम नायब सिंह सैनी को शॉल औढ़ाकर स्वागत करते ऋषिपाल इंजीनियर। संवाद

सीएम नायब सिंह सैनी को शॉल औढ़ाकर स्वागत करते ऋषिपाल इंजीनियर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed