फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   humenity, human, yamunanagar, haryana

उत्थान के लिए इंसान को ब्रह्मज्ञान की जरूरत: जगदीश

Sun, 18 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Sun, 18 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
humenity, human, yamunanagar, haryana
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
यमुनानगर। जिस प्रकार गंगा में गंदा जल मिलकर पवित्र हो जाता है, उसकी प्रकार संसार का कितना भी बुरा इंसान हो, ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति के बाद वह इंसानियत की राह पर आ जाता है। इंसानियत के उत्थान के लिए इंसान को ब्रह्मज्ञान की जरूरत है। ये बात पिंजौर से आए मुखी महात्मा जगदीश सिंह ने कहें। निरंकारी मिशन के अनेक गीतकार महापुरुषों ने भजन, कविताओं और विचारों से संगत का समा बांधा। समागम में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रभु यश का लाभ उठाया।
विज्ञापन


महात्मा जगदीश ने अपने प्रवचनों में फरमाया कि विश्वभर में इंसानियत का विकास मानव जाति की प्रथम आवश्यकता है। जिस प्रकार बिना प्राण के शरीर, बिना जल के नदी और बिना सुगंध के पुष्प का कोई महत्व नहीं होता। उसी प्रकार इंसानियत रहित मानव का भी कोई महत्व नहीं है। इंसानियत का स्वरूप ही है कि मानव समाज की भलाई को ध्यान में रखकर आज निरंकारी अनुयायी एक दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक घुल मिल कर जीवन व्यतीत कर रहे हैं। परोपकार आज निरंकारी मिशन संसार में बांट रहा है। समागम में खिजराबाद मुखी नितिन गांधी, बुडिय़ा ब्रांच के संचालक महात्मा सोमप्रकाश, महात्मा अश्वनी, बनारसी दास, धर्मपाल, डॉ. सुर्जन, बालकिशन, अनिल, अजमेर सिंह, अमित केसिया, धर्मवीर, जगमाल, फकीर चंद, जसवंत लाल आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed