फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   HTET : exam in full security

एचटेट : कड़ी चौकसी के बीच हुई परीक्षा

Mon, 16 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Mon, 16 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा अध्यापक पात्रता की शनिवार को तृतीय स्तर की परीक्षा रद होने के बाद रविवार को प्रथम व द्वितीय स्तर की परीक्षा को लेकर कड़ी चौकसी दिखी। केंद्रों पर सुबह व शाम अलग-अलग सत्र में हुई परीक्षा से पूर्व परीक्षार्थियों को कड़ी निगरानी से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन


केंद्रों के बाहर जूते उतरवाकर चेकिंग की गई और गैर जरूरत का सामान परीक्षा केंद्रों में नहीं ले जाने दिया गया। कई केंद्रों पर महिलाओं को ईयर रिंग न ले जाने और अन्य परीक्षार्थियों ने केंद्रों के बाहर सामान रखने की व्यवस्था न होने पर रोष व्यक्त किया। साथ ही पहचान पत्र पर सत्यापित फोटो न होने पर परीक्षार्थियों को भटकना पड़ा।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता की रविवार सुबह 10.30 से दोपहर एक बजे तक प्रथम स्तर की पहली से 5वीं की और शाम तीन से 5:30 बजे तक 6वीं से 8वीं तक द्वितीय स्तर की परीक्षा हुई। सुबह के सत्र हुई प्रथम स्तर में कुल 3499 ऑफ लाइन व 165 ने आनलाइन परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि शाम के सत्र में हुई द्वितीय स्तर में पांच हजार ने ऑफलाइन व 540 ने आनलाइन परीक्षा दी। पुलिस व प्रशासन की ओर से कड़ी चौकसी बरती गई। परीक्षा से पूर्व ही केंद्रों के पास बेरिकेड से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। साथ ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश से पूर्व उन्हें पूरी तरह जांचा गया।

यहां तक की बाहर ही उनके जूते उतरवाकर चेकिंग की गई और पेन व रोल नंबर के अलावा अन्य कोई वस्तु केंद्र में नहीं ले जाने दी गई। केंद्र के बाहर सामान रखने का कोई प्रबंध न होने पर सामान रखने को लेकर परीक्षार्थियों को परेशानी हुई।

सामान रखने में हुई दिक्कत
कई केंद्रों के बाहर परीक्षार्थी पड़ोस के घरों व दुकानों में अपना सामान रखवाने के बाद केंद्र में परीक्षा देने गए। कई परीक्षार्थियों ने बेल्ट, पर्स व ईयर रिंग आदि केंद्र में न ले जाए जाने रोष जताया। जगाधरी के महर्षि वेद व्यास इंजीनियर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची कल्पना व रूबी ने कहा कि वे घर से अकेले आई थीं। आसपास जानने वाला कोई नहीं था, ऐसे में वे ईयर रिंग्स उतारकर किसकों दें। इसी केंद्र पर परीक्षा के कुछ देरी से पहुंचने पर कई परीक्षार्थियों को अंदर नहीं जाने दिया गया, जिसका परीक्षार्थियों ने एतराज जताया। वहीं, एडमिट कार्ड पर सत्यापित फोटो न होने पर भी कई जगह परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके लिए छुट्टी होने के कारण परीक्षार्थियों को भटकना पड़ा।

बॉयोमैट्रिक में लगी हाजिरी
पुलिस व प्रशासन की ओर से नकल रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल जैमर लगाए गए थे। इसके अलावा सभी परीक्षार्थियों की बॉयोमैट्रिक में हाजिरी लगी और केंद्र में प्रवेश करने वाले हर शख्स व परीक्षा की वीडियोग्राफी की गई। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की मौजूदगी के अलावा डीसी व एसपी सहित अन्य अधिकारी भी औचक निरीक्षण करते रहे।

केंद्रों के बाहर जाम की स्थिति, बस स्टैंड पर जुटी भीड़
हरियाणा अध्यापक पात्रता के दोनों चरणों की परीक्षा के संपन्न होने पर केंद्रों के बाहर जाम की स्थिति बन गई। शहर के कई केंद्रों के बाहर जाम के बीच वाहन रेंगते दिखे। इस बीच परीक्षार्थियों के अलावा राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, परीक्षा को लेकर यमुनानगर व जगाधरी बस स्टैंड पर भी भीड़ जुटी दिखी।


परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नकल या अप्रिय घटना का कोई केस नहीं आया। सभी जगह सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए थे और परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी गई।
प्रेम चंद, एसडीएम, जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed