{"_id":"5726523a4f1c1bbe7b5cd117","slug":"hssc-exam-patwari-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरों से उतरवाई पाजेब, कानों से बालियां तथा हाथों से कंगन और चूड़ियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरों से उतरवाई पाजेब, कानों से बालियां तथा हाथों से कंगन और चूड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
पटवारी
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। जिले में बने 41 केंद्रों पर रविवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा हरियाणा भूमि रिकार्ड विभाग में पटवारी पदों की भत्र्ती हेतु लिखित परीक्षा ली गई। सुबह व दोपहर दो सत्र में हुई परीक्षा में जिले सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 11500 परीक्षार्थियों हिस्सा लिया। परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे व तीन से शाम 4:30 बजे तक हुई। सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय हर परीक्षार्थी की गहनता से जांच की की।
इस दौरान परीक्षा केंद्र के बाहर ही महिला परीक्षार्थियों के पैरों से पाजेब, कानों से बालियां, हाथों से कंगन व चूड़ी, गले से चेन व बालों से रबड़ तक निकलवा ली गई। परीक्षा समाप्त होने पर शहर की सड़कों व नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पटवारी पदों पर भर्ती के लिए हुई दो सत्र की लिखित परीक्षा हेतु बने हर केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखे। छह पुलिस कर्मियों के अलावा निजी सुरक्षा कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
सुबह के सत्र में नौ बजे से ही शहर में परीक्षार्थियों का आगमन शुरू हो गया, धीरे-धीरे परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की कतारें लग गईं। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी काफी गंभीर दिखे। चाहे केंद्र के बाहर या फिर चाय की दुकान, हर जगह परीक्षार्थी किताब लेकर पढ़ते दिखे। सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने वाले हर परीक्षार्थी की गहनता से जांच की गई।
महिलाओं की जांच की जिम्मा महिला पुलिस कर्मियों को सौंपा गया और महिलाओं परीक्षार्थियों के बालों से रबड़ तक निकलवा ली गई। हाथों से चूड़ियां व कंगन तक पहनने की इजाजत नहीं दी गई। यहां तक की पैरों से पाजेब, कानों से बालियां, कुंडल व टोप्स आदि निकलवा दिए गए। यह सब निकालने के बाद भी मेटल डिटेक्टर से हर परीक्षार्थी की जांच कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिलाया गया।
हर इलेक्ट्रोनिक उपकरण पर प्रतिबंध :
परीक्षा केंद्रों के अंदर परीक्षार्थी को हर इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध था। मोबाइल, घड़ी आदि कोई इलेक्ट्रोनिक उपकरण ले जाने की अनुमति किसी को नहीं दी गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए जैमर लगे थे। इसके अलावा चेकिंग की प्रक्रिया से हर परीक्षार्थी को गुजरना पड़ा। वहीं, परीक्षा के दौरान नियुक्त 11 केंद्र इंचार्ज/ऑबजर्वरों सहित छह ड्यूटी मजिस्ट्रेटों ने जायजा लिया।