फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   How to interview students

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को साक्षात्कार देने के बताए तरीके

Tue, 30 Sep 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
How to interview students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन कॉलेज में कॅरिअर गाइडेंस व रोजगार प्रकोष्ठ की ओर से विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करने और उनके व्यक्तित्व को निखारने हेतु इंटरव्यू स्किल्स की तैयारी विषय पर विशेष सत्र करवाया गया। सत्र के संसाधन व्यक्ति प्रो. गौरव बरेजा रहे।
प्रो. गौरव ने बताया कि किसी भी साक्षात्कार में सफलता पाने के लिए केवल अकादमिक ज्ञान पर्याप्त नहीं होता, बल्कि आत्मविश्वास, प्रभावी संवाद कौशल, शारीरिक भाषा व सकारात्मक दृष्टिकोण भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान पूछे जाने वाले कठिन प्रश्नों के उत्तर देने की रणनीति पर चर्चा की और वास्तविक जीवन के उदाहरण साझा किए।
विज्ञापन

इसके बाद मॉक इंटरव्यू करवाया गया, जिससे विद्यार्थियों को इस प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि ऐसे सत्र विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करते हैं। प्रो. गौरव बरेजा ने बताया कि मंगलवार को कॉलेज में रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसमें एचडीएफसी बैंक के लिए विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों को साक्षात्कार में ध्यान रखने वाली बातों और बारीकियों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed