फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   hotel, young boy, die

नौकरी न मिलने से परेशान युवक ने होटल में लगाया फंदा, दी जान

Wed, 31 Jul 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
hotel, young boy, die
मृतक निर्मल का फाइल फोटो। - फोटो : YAMUNA NAGAR
नौकरी न मिलने से परेशान चल रहे पोस्ट ग्रेजुएट युवक ने जगाधरी के एक होटल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। चेक आउट के समय जब युवक बाहर नहीं आया तो होटल स्टाफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़ा, तो युवक कमरे के पंखे पर रस्सी से लटका मिला। पुलिस ने इसकी वीडियोग्राफी की और परिजनों को सूचना दी। युवक की शनाख्त थाना बूड़िया निवासी 38 वर्षीय निर्मल सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि निर्मल काफी पढ़ा लिखा था और काफी समय से नौकरी की तलाश में था। लेकिन उसे नौकरी नहीं मिल रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सोमवार को वह घर से कांवड़ लेने की बात कहकर निकला था। पुलिस ने परिजनों के बयान पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जगाधरी स्थित होटल सम्राट के मैनेजर ने हुडा चौकी को सूचना दी कि उनके होटल में रुका एक कांवड़िया दरवाजा नहीं खोल रहा है। बार-बार फोन करने व काफी देर तक खटखटाने पर भी उसने दरवाजा नहीं खोला। जिस पर हुडा चौकी के एएसआई अमरजीत सिंह व वेदप्रकाश मौके पहुंचे। उनके खटकाने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो वे दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने देखा कि एक युवक पंखे से बंधी रस्सी पर लटक रहा है। उन्होंने इसकी वीडियोग्राफी की। होटल से उसका नाम पता लेकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली, तो उसकी जेब में एक पांच सौ का नोट, दो सौ-सौ के नोट व तीन नोट दस रुपये के मिले। जबकि बीस रुपये अतिरिक्त दूसरी जेब में मिले। इसके अलावा पुलिस को उसके पास कोई सुसाइड नोट आदि नहीं मिला। कमरे में पड़ा युवक का मोबाइल फोन स्विच ऑफ था। जबकि उसका सामान एक जगह पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

कांवड़ लेने जाने के लिए घर से निकला था : बूड़िया निवासी छोटू राम ने बताया कि निर्मल उसका इकलौता बेटा है। जो एमए तक पढ़ा हुआ है। पढ़ाई के बाद उसने नौकरी की काफी तलाश की लेकिन उसे नौकरी नहीं मिल रही थी। छोटू राम ने बताया कि उसके पास थोड़ी सी जमीन है, जिस पर खेती करके परिवार का गुजारा चल रहा था। निर्मल का 11 साल का एक बेटा है, जो पांचवीं में पढ़ता है। निर्मल नौकरी की तलाश में था। लेकिन नौकरी न मिल पाने के कारण वह काफी समय से परेशान रहता था। सोमवार को वह स्कूटी लेकर हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने की बात कहकर निकला था। वह यह भी नहीं जानते कि निर्मल हरिद्वार गया भी था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को किया व्हट्सअप, परेशान हूं, मोबाइल कर रहा ऑफ : पुलिस को कमरे में मृतक निर्मल का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। निर्मल के चचेरे भाई ईस्म सिंह ने मोबाइल ऑन किया। मोबाइल की जांच करने पर पता चला कि निर्मल ने पत्नी सपना को रात करीब 11 बजे व्हट्सअप पर मैसेज किया था। जिसमें उसे बताया कि मुझे माफ कर दो, मैं काफी परेशान हूं। इसलिए अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर रहा हूं। पुलिस के अनुसार मोबाइल ऑफ कर दिया गया था, चूंकि ऑन करने पर बैटरी थी। वहीं कॉल लॉग में मैसेज के बाद कोई डिटेल नहीं है।
रात को ही कर लिया था सुसाइड : पुलिस का कहना है कि हालात बताते हैं कि निर्मल ने सुसाइड ही किया है। उसने रात को ही फंदा लगा लिया था। पुलिस के अनुसार मौत के बाद शरीर पर मिले लक्षण आत्महत्या के हैं। वहीं होटल की ओर से दी गई पानी की बोतल पूरी भरी हुई है, वहीं कमरे में किसी प्रकार की कोई चहल कदमी भी नहीं पाई गई। जिससे प्रतीत होता है कि निर्मल ने कमरा लेने के कुछ देर बाद ही सुसाइड कर लिया था।
पहले कमरा लेकर की पड़ताल, फिर लगाया फंदा : निर्मल के दोस्त रविवार को कांवड़ लेने हरिद्वार के लिए घर से निकले थे। इस दौरान उन्होंने निर्मल को साथ चलने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। निर्मल ने कहा कि उसे काम है वह नहीं जाएगा। जबकि सोमवार को निर्मल ने घर में बोला था कि वह कांवड़ लेने जा रहा है और स्कूटी लेकर निकल गया। जिसके बाद वह शाम को जगाधरी के होटल पहुंचा और कमरा बुक किया। होटल मैनेजर ने बताया कि निर्मल ने कांवड़ियों के कपड़े पहने हुए थे। उसने बताया था कि वह फतेहगढ़ का रहना वाला है और डेराबसी में नौकरी करता है और उसे डेराबसी जाना है। कांवड़ लेकर आया है और थका हुआ है आराम करने के लिए उसे कमरा चाहिए। जिस पर उन्होंने कमरा दे दिया गया। मंगलवार को उसने चेक आउट कर लिया। जिसके बाद मंलगवार शाम करीब सवा आठ बजे निर्मल दोबारा होटल आया और फिर से रूम बुक कर लिया।

युवक ने होटल के कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड किया है। परिजनों ने नौकरी न मिलने के कारण परेशान रहने को सुसाइड करने की वजह बताई है। किसी पर आरोप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। जांच जारी है जो सामने आएगा, वैसी कार्रवाई की जाएगी।
अभय राम, इंचार्ज हुडा चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed