फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hospital's central heater switched off, patients shivering

Yamuna Nagar News: अस्पताल का सेंट्रल हीटर बंद, ठिठुर रहे मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Hospital's central heater switched off, patients shivering
सेंटर एसी होने के बावजूद मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में हीटर नहीं चल रहा। अस्पताल में भर्ती मरीज सर्दी से ठिठुर रहे हैं। अस्पताल के अधिकारियों की तरफ से सेंट्रल एसी में हीटर चलाने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को पत्र लिखा, लेकिन उन्होंने इसे चलाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

सर्दी में हीटर न चलने और मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए पीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक व स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया है। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में नया भवन बनाते समय सेंट्रल एसी लगाया गया था। ताकि लोगों को गर्मी में परेशान न होना पड़े। गर्मी के दिनों में भी कभी चला तो कभी बंद रहा। खुद को गर्मी से बचाने के लिए डॉक्टरों को अपने केबिन में विंडो एसी तक लगाने पड़े।
विज्ञापन

अब सर्दी शुरू हो चुकी है तो अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए हीटर नहीं चलाया जा रहा। फिलहाल हीटर की जरूरत सबसे ज्यादा उन मरीजों को पड़ रही है जिनकी सर्जरी होती है। सर्जरी के बाद मरीज के शरीर का तापमान कम होने लगता है। जिससे उन्हें जरूरत से ज्यादा सर्दी लगने लगती है। रात को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। ऐसे में शाम होते ही मरीजों को सर्दी बहुत ज्यादा लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल पहले 50 बेड का था। इसमें मरीजों के लिए रूम हीटर लगाए जाते थे। अब जिला अस्पताल 105 करोड़ से 200 बेड का हो गया है। पांच मंजिला अस्पताल में मरीजों को सर्दी से बचाने के लिए स्टाफ नर्स की तरफ से 80 हीटर लगाने की मांग की है। डॉक्टरों का कहना है कि जब सेंट्रल एसी है तो उसी से हीटर चल सकता है। ऐसे में हजारों रुपये से नए हीटर खरीदने पड़ेंगे। वहीं हीटर से हादसा होने की संभावना भी रहती है। इसलिए डॉक्टर सेंट्रल हीटर चलवाने पर जोर दे रहे हैं।

मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि सेंट्रल एसी में हीटर चलाने के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा गया है। उन्होंने हीटर चलाने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि जिस फर्म ने एसी लगाया है उनसे ही संपर्क करें। इस बारे में मुख्यालय को अवगत करवा दिया है।


पीडब्लयूडी इलेक्ट्रिक विंग के एसडीओ सुखदेव शर्मा का कहना है कि सेंट्रल एसी में हीटर की व्यवस्था है। अस्पताल की तरफ से इसे चलाने के लिए पत्र मिला है। विभाग को रनिंग कॉस्ट का फर्म से ही एग्रीमेंट करना है। यदि हमारे पास पेमेंट जमा कराते हैं तो वे इसे ऑपरेट करेंगे। फिर भी हीटर को चलवा दिया है। लाइन को गर्म होने में समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed