{"_id":"702ff96e90f6c6228deafcdf51115f13","slug":"hosipatal-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटलाइन भी दे गई जवाब, डेढ़ घंटे तक गर्मी से तड़पते रहे मरीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटलाइन भी दे गई जवाब, डेढ़ घंटे तक गर्मी से तड़पते रहे मरीज
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Tue, 09 Jun 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉटलाइन से जुड़ने के बावजूद ट्रामा सेंटर में सोमवार को डेढ़ घंटे तक बिजली गुल रही। लाइन में आई तकनीकी खराबी से सुबह 11:15 से आपूर्ति बंद हो गई। इससे वार्डों में पंखे-कूलर बंद पड़ गए और एक्सरे व अल्ट्रासाउंड मशीनें भी ठप पड़ गईं। दोपहर 12:40 बजे बिजली आई। डेढ़ घंटे तक मरीज और तीमारदार गर्मी से तड़पते रहे और एक्सरे व अल्ट्रासाउंड जैसे टेस्टों के लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। कई गंभीर मरीजों ने निजी क्लीनिकों में जाकर टेस्ट करवाए।
ट्रामा सेंटर में बिजली आपूर्ति बंद होने पर अल्ट्रासाउंड केंद्र के बाहर बैठीं गांव अमली निवासी अनीता व गांव मंडोली की तेहजीब व नहरपुर की नसरीन ने बताया कि वे सुबह करीब नौ बजे यहां आ गई थीं। पहले वे पर्ची कटाने व डॉक्टर से चेकअप के लिए लाइन में लगीं।
जब अल्ट्रासाउंड कराने आईं तो पता चला कि बिजली गुल होने पर मशीन बंद पड़ी है। उनका अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया है। इसी तरह ब्लॉक साढौरा के अंतर्गत गांव हवेलीपुर की शशि बाला ने बताया कि उसकी 11 वर्षीय बेटी साक्षी की छाती में दर्द है। उसे साढौरा पीएचसी में दिखाने पर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। यहां बिजली गुल होने से एक्सरे कराने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
छत वाले पंखे बंद, हाथ वाले पंखे आए काम
बिजली बंद होने से महिला व पुरुष समेत अन्य वार्डों में छत वाले पंखाें समेत कूलर बंद पड़ गए। कुछ ही देर में वार्डों में भर्ती मरीज व तीमारदार गर्मी से बेहाल हो गए। राहत पाने के लिए वे हाथ वाले पंखों का सहारा लेते दिखे।
हॉटलाइन में भी कई बार तकनीकी खराबी आ जाती है। आपरेशन थिएटर में आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए बैकअप के लिए जेनरेटर की व्यवस्था है। वार्डों में भर्ती मरीजों व एक्सरे व अल्ट्रासाउंड कराने वालों को परेशानी हुई है।
डॉ. विजय दहिया, चिकित्सा अधीक्षक, सिविल अस्पताल, यमुनानगर।