फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hope to get rid of reservation in general coaches soon, Yamunanagar

सामान्य कोचों में आरक्षण से जल्द निजात की आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Hope to get rid of reservation in general coaches soon, Yamunanagar
यमुनानगर। कोरोना संक्रमण के कारण बंद पड़ी गाड़ियां रेलवे ने विशेष नियमों के साथ चला तो दी, लेकिन सामान्य कोच में सफर करने के लिए भी यात्रियों को आरक्षण करवाना पड़ रहा है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब रेलवे ने अनारक्षित टिकट प्रणाली को दोबारा से शुरू करने की कवायद शुरू कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही रेलयात्री बिना आरक्षण के सामान्य ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से अभी तक बिना आरक्षण के यात्रा की केवल पैसेंजर गाड़ी में छूट दी गई है, जिसके तहत केवल पैसेंजर गाड़ी में ही ओपन टिकट के साथ यात्रा की जा सकती है। यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से लॉकडाउन के बाद से एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन ही चलाई गई है। सहारनपुर-अंबाला-नंगलडैम सुबह सात बजे यहां पहुंचती है। जबकि दोपहर बाद साढ़े चार बजे अंबाला से सहारनपुर जाती है। ऐसे में यह गाड़ी लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं रही। लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों में सामान्य वर्ग में भी यात्रा के लिए आरक्षण कराना जरूरी है।
विज्ञापन

वहीं यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, दराजपुर, मुस्तफाबाद, सरस्वतीनगर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन करीब पांच हजार दैनिक यात्री विभिन्न स्थानों पर रोजगार व व्यापार के लिए अप डाउन करते हैं। लॉकडाउन के बाद से व्यापार व रोजगार में छूट तो मिल गई, लेकिन साधन के अभाव में लोगों की परेशानियां और अधिक बढ़ गई। दैनिक यात्री संघ के प्रधान हरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रतिदिन हजारों लोग शहर से दूसरे शहरों व स्थानों पर काम के लिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साधन न होने के कारण उन्हें निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि सामान्य कोच में बिना आरक्षण के यात्रा की छूट से जहां लोगों को राहत मिलेगी। वहीं यात्री बढ़ने से रेलवे की भी आय में वृद्धि होगी। इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन ने बताया कि अनारक्षित टिकट प्रणाली के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। हेडक्वार्टर से पत्र आते ही अनारक्षित टिकट का काम शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल रेलवे की ओर से इसकी नोटिफिकेशन नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed