फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Honored the family of martyr jawan Suresh Kumar, Yamunanagar

शहीद जवान सुरेश कुमार के परिवार को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Honored the family of martyr jawan Suresh Kumar, Yamunanagar
कार्यक्रम के दौरान शहीद जवान के परिजनों को सम्मानित करते डीएसपी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सरस्वती धाम पर जिला पुलिस की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचकूला में शहीद हुए जवान सुरेश कुमार के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विभाग कि तरफ से डीएसपी प्रमोद शर्मा, थाना प्रभारी राय सिंह ने शहीद सुरेश कुमार को पुष्पांजलि दी। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि द। डीएसपी प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा जिस प्रकार सुरेश कुमार ने ड्यूटी करते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, वह सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। शहीद जवानों के हम हृदय से ऋणी हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते है कि परिवार को हुई इस क्षति से उभरने की शक्ति प्रदान करे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राय सिंह गुर्जर ने कहा कि हमें शहीद जवानों को याद ही नहीं करना चाहिए बल्कि उनके साहस का अनुकरण करना चाहिए। इस दौरान कीमतपाल चोपड़ा, नरेंद्र सिंह बंकू, रामकृष्ण सैनी, बीरलाल, शाम लाल संदुरिया व सभी लोगों ने सुरेश कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर उपनिरीक्षक सुरेंदर कुमार, नरेश कुमार, अशोक कुमार, शतु छाबड़ा, अजमेर सैनी, शिवराम सैनी, कृष्ण व्यास, अनिल गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed