{"_id":"67d08e23b4d6829fe50bc1bb","slug":"holi-the-taste-of-gujiya-is-attracting-people-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-134410-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली : आकर्षित कर रहा गुझिया का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली : आकर्षित कर रहा गुझिया का स्वाद
Wed, 12 Mar 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। होली में दो दिन बचे हैं और लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय पर्व का उत्सव मिठाइयों के बिना तो फीका ही रह जाता है। होली का त्योहार बिना गुझिया के पूरा हो ही नहीं सकता है। होली की शान गुझिया के बाजार में कई फ्लेवर व किस्में उपलब्ध हैं।
ऐसे में मिठाइयों की दुकानों पर भी काफी भीड़ देखने को मिल रही है। बाजारों में लोगों की उपस्थिति व भीड़ से दुकानदार व कारोबारी गदगद हो रहे हैं। मिठाइयों की दुकानदारों पर पहुंच लोग मिठाइयां खरीद रहे हैं। ऐसे में इन दिनों शहर के तमाम हलवाइयों की दुकानों पर होली से संबंधी मिठाइयों मांग कई गुनना बढ़ गई है। मांग पूरी करने के लिए हलवाई कारीगर लगाकर दिन रात मिठाइयां बना रहे हैं।
होली के कारण दुकानों पर गुझिया के अलावा मालपुआ, पूरनपोली की भी लोग मांग कर रहे हैं। पूरनपोली महाराष्ट्र की प्रसिद्ध मिठाई है और वहां होली में यह गुजिया की तरह खाई जाती है। परंतु टेलीविजन सीरियल के कारण क्षेत्रीय मिठाइयां भी देशभर में विख्यात हो गई हैं। लोग दुकानों पर पहुंच कर इसकी मांग कर रहे हैं। परंतु तमाम हलवाइयों की दुकान पर गुजिया तो मिल रही है, लेकिन मालपुआ व पूरनपोली चुनिंदा और बड़ी दुकानों पर ही उपलब्ध है।
विज्ञापन
इसके अलावा शक्करपारे, नमकपारे की भी खूब मांग बढ़ गई है। वहीं, मिठाइयों की रानी इमरती व जेलबी के भी हलवाइयों के पास ऑर्डर बुक किए जा रहे हैं। मिठाई शॉप संचालक सोनू, सन्नी, जयंत ने बताया कि होली को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लोग पर्व के लिए मिठाइयां खरीदने पहुंच रहे हैं। परंतु 95 प्रतिशत ऑर्डर होली से एक दिन पहले के लिए बुक करवाए जा रहे हैं।
मिठाई विक्रेता सोनू, सन्नी, पम्मी, अशोक, गगन ने बताया कि बाजार में कई तरह की गुजिया उपलब्ध है। सबसे पहले रेगुलर गुजिया है जो मावा व सूजी में उपलब्ध है। इसके अलावा केसर, शाही स्वाद गुझियाा भी उपलब्ध हैं। वहीं, बादाम, काजू गुझिया भी मिल रही है। लोगों को आकर्षित करने के लिए चॉकलेट गुझिया, सेब गुझिया, रबड़ी गुझियाा, खोया गुझिया, सूजी गुझिया, करंजी, पेड़किया, कज्जिकयालु, सोमास, इत्यादि गुझिया उपलब्ध हैं।