फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hola Mohalla will be celebrated with pomp: Karmjeet

धूमधाम से मनाया जाएगा होला मोहल्ला : कर्मजीत

Wed, 05 Mar 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 05 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Hola Mohalla will be celebrated with pomp: Karmjeet
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डेरा संत निश्चल सिंह थड़ा साहिब जोड़ियां में होला मोहल्ला समागम सेवापंथी अड्डनशाही सभा के शताब्दी वर्ष को समर्पित धूमधाम से मनाया जाएगा। संत निश्चल सिंह संतपुरा यमुनानगर ट्रस्ट व सेवापंथी अड्डनशाही सभा के प्रधान महंत कर्मजीत सिंह ने बताया कि समागम की शुरुआत 11 मार्च को गुरबाणी सरवन श्री अखंड पाठ साहिब से होगी।
गुरबाणी सरवन श्री अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता 14 मार्च सुबह नौ बजे होगी। इसके उपरांत 14 व 15 मार्च को महान कीर्तन दरबार में सिख पंथ की सिरमौर हस्तियां, रागी, ढाडी व सेवापंथी अड्डनशाही सभा के संत महापुरुष संगत को शब्द कीर्तन व गुरमत विचारों से निहाल करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समागम में संत जोगा सिंह करनाल, संत सुरिंद्र सिंह मीठा टीवाना, संत गुलाब सिंह माछीवाड़ा (लुधियाना), भाई हरविंद्र पाल सिंह, भाई अमनदीप सिंह माता कौला जी, भाई ओंकार सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, भाई सतनाम सिंह कोहाड़का हजूरी रागी श्री दरबार, भाई गुरकीरत सिंह कोहाड़का हजूरी रागी श्री दरबार साहिब, भाई जसबीर सिंह पौंटा साहिब, भाई जगतेश्वर सिंह शान पटियाला, भाई जसकर्ण सिंह पटियाला, भाई बलप्रीत सिंह लुधियाना, भाई मोहकम सिंह पौंटा साहिब, भाई सतनाम सिंह कथावाचक, भाई लखविंद्र सिंह पारस ढाडी जत्था और भाई गुरजंट सिंह बांका के कविशरी जत्थे के अलावा अन्य संगत को गुरबाणी कीर्तन व गुरमत विचारों से निहाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया इस समागम दौरान 15 मार्च को अमृत संचार करवाया जाएगा। 16 मार्च को डेरा संत निश्चल सिंह थड़ा साहिब जोड़ियां से नगर कीर्तन आरंभ होकर शाम को गुरुद्वारा पांवटा साहिब में संपन्न होगा। महंत करमजीत सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में जहां देश-विदेश से श्रद्धालु शामिल होंगे, वहीं तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब से करीब 115 संगतों का जत्था भी भाग लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed