{"_id":"5d37566e8ebc3e6cfe43b99a","slug":"highway-yamuna-nagar-news-rtk5068183102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र-सहारनपुर हाईवे जर्जर, रादौर में दो फीट के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र-सहारनपुर हाईवे जर्जर, रादौर में दो फीट के गड्ढे
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र-सहारनपुर नेशनल हाईवे जर्जर, कांवड़ियों के लिए रास्ता बनवाते रादौर थाने के एसएचओ रमे
- फोटो : YAMUNA NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से गुजर रहा सहारनपुर-कुरुक्षेत्र मार्ग बरसात में टूटकर बिखर चुका है। बस स्टैंड से लेकर त्रिवेणी चौक तक सड़क पूरी तरह से बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। बुबका चौक के पास बने गड्ढे तो इतने खतरनाक हो चुके हैं कि बड़े वाहनों को भी निकलने में परेशानी आ रही है। दोपहिया और छोटे वाहन फंस जाते हैं। आए दिन बड़े वाहन भी अटक जाते हैं। जिससे जाम लग जाता है।
हालांकि पीडब्ल्यूडी की ओर से गड्ढों को भरने के लिए उनमें ईंटें डाली जा रही है, लेकिन भारी वाहनों के आवागमन से ईंट भी टूटकर बिखर जाती है। मंगलवार को सड़क पर बने गड्ढों के कारण जाम लग गया। जिसके बाद रादौर थाना प्रभारी रमेशचंद कादियान कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दिनभर जाम खुलवाने में लगे रहे। थाना प्रभारी ने खुद खड़े होकर मजदूरों से गड्ढों में ईंटें डलवाई। तब जाकर यातायात कुछ दुरुस्त हुआ।
तालाब जैसे हालात बने : स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार, शमशेर सिंह, शेर सिंह, प्रदीप जोशी, माया राम, एडवोकेट रुचित कांबोज आदि ने बताया कि बारिश के कारण एसके रोड पूरी तरह से टूट चुका है। बारिश के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। हल्की सी बारिश होने पर सड़क पर भारी मात्रा में पानी जमा हो जाता है। जिसके बाद भारी पानी से सड़क टूट रही है। कई जगह तो हालात इतने खराब है कि सड़क तालाब की तरह नजर आ रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों की लापरवाही से राहगीर परेशान : प्रशासन की लापरवाही के कारण करोड़ों रुपयों की लागत से बनी सड़क टूटकर बिखर गई है। जिससे सभी परेशान हैं। टूटी सड़क को ठीक करने को लेकर मात्र औपचारिकता निभाई जा रही है। प्रशासन से स्थानीय लोग लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं कि शहर में एसके रोड के दोनों ओर बारिश के पानी की निकासी के लिए नाले बनवाए जाएं। जिससे पानी की निकासी हो सके और सड़क को टूटने से बचाया जा सके। लेकिन आज तक ऐसा नहीं हो पाया है।
यह भी जानें
- करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल आदि से हरिद्वार जाने का एकमात्र रास्ता।
- रोजाना दस हजार से ज्यादा वाहन निकलते हैं।
- खनन जोन से निकलने वाले तीन हजार वाहन इसी रास्ते से निकलते हैं।
- 80 फीसदी हरियाणा और दिल्ली से यमुनानगर आने का एकमात्र रास्ता।
इस बारे में विधायक श्यामसिंह राणा ने कहा कि वह इस बारे डीसी से बात करेेंगे। सड़क के दोनों ओर पानी की निकासी का प्रबंध किया जाएगा।