फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   heavy vehicles pull bridge

हथिनी कुंड बैराज पुल से भारी वाहनों की आवाजाही शुरू होना खतरे की घंटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
heavy vehicles pull bridge
heavy vehicles pull bridge - फोटो : Yamuna Nagar
हथिनी कुंड बैराज पुल से ओवरलोड वाहनों का गुजरना बदस्तूर जारी है। विभाग की तरफ से इस ओर कड़े कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जबकि विभाग ने बैराज की देखरेख व नहर के दोनों तरफ आने जाने की बात कहकर दोनों तरफ बेरिगेट लगाकर पुल कई वर्षों तक बंद रखा था। जिसके पीछे उस समय पुल की सुरक्षा बताई गई थी। लेकिन अचानक विभाग ने मुख्यमंत्री के आदेश बताकर पुल खोल दिया है। जबकि कायदे से हथिनी कुंड बैराज से भारी वाहनों का आना-जाना पूरी तरह से बंद है। जिसका मुख्य कारण बैराज के पास हुए अवैध खनन को माना गया था। जिसे लेकर विभाग ने पुल के दोनों तरफ बेरिगेट लगाकर इसे पूरी तरह से बंद कर दिया था, लेकिन अचानक पुल को 70 टन वजनी वाहनों के लिए खोलना खतरे से खाली नहीं है। हथिनी कुंड बैराज पर बने पुल के दोनों तरफ विभाग ने बेरिगेट लगाकर भारी वाहनों के लिए पूर्ण रूप से बंद किया हुआ था। अचानक ही पुल से भारी वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई। विभाग इसे मुख्यमंत्री के आदेश बता रहा है। जबकि लोगों का कहना है कि यह पुल अब तक भारी वाहनों के लिए पूर्ण रूप से बंद था। पुल की सुरक्षा को देखते हुए ही इसे बंद किया था। लेकिन इसे खोलना अब खतरा है।
विज्ञापन

हथिनी कुंड बैराज स्थित सिंचाई विभाग ने पुल के साथ लगते क्षेत्र में हुए अवैध खनन के चलते इसे भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया था। चूंकि पुल के आसपास काफी मात्रा में अवैध खनन हुआ था। लेकिन विभाग ने अचानक पुल की सुरक्षा को दरकिनार करते हुए इसको दोबारा से ओवरलोड वाहनों के लिए खोल दिया है। जिससे स्थानीय लोगों को खतरा बढ़ता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

इस बारे में एक्सईएन विनोद कुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री हरियाणा ने अपने दौरे के दौरान लोगों की मांग पर हथिनी कुंड बैराज पुल खोलने के आदेश दिए थे। जिस पर विभाग ने सरकारी आदेशानुसार 70 टन वजनी वाहनों के लिए इस पुल को खोल दिया है। अगले आदेश तक पुल खुला है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की तरफ से जो भी आदेश आएगा विभाग उस पर तुरंत कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed