फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Health Venpes Center of Munda Kheda got a lock, SDM sought clarification

मुंडा खेड़ा के हेल्थ वेनपेस केंद्र पर लगा मिला ताला, एसडीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Health Venpes Center of Munda Kheda got a lock, SDM sought clarification
बिलासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने शुक्रवार को छछरौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा मुंडाखेडा वेलनेस सेंटर के निरीक्षण में ताला लगा मिलने पर उन्होेंने वहां तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश अतिरिक्त प्रवर चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छछरौली को दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छछरौली के अधीन संचालित डिस्पेंसरी, आपातकालीन कक्ष, कोविड सैंपल कक्ष, फिजियोथेरेपी कक्ष, ओपीडी इत्यादि का निरीक्षण किया। उन्होंने डिस्पेंसरी में दवाइयों से संबंधित स्टॉक रजिस्टर में दर्ज दवाईयों से संबंधित एंट्री का मिलान किया। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर व जनता को दी जाने वाली सुविधाओं को जांचा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त उन्होंने हेल्थ वेलनेस केन्द्र मुंडाखेड़ा और मांडखेड़ी का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया हेल्थ वेलनेस केंद्र मुंडाखेड़ा में ताला लगा है। कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मौके पर उपस्थित नहीं मिला। उन्होंने हेल्थ वेलनेस केन्द्र मुंडाखेड़ा में कार्यरत सभी अधिकारी व कर्मचारियों का स्पष्टीकरण जारी करने व उनके विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश अतिरिक्त प्रवर चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छछरौली को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हेल्थ वेलनेस केन्द्र मांडखेड़ी में कार्यरत कर्मचारियों के पूछताछ की गई। उन्होंने अतिरिक्त प्रवर चिकित्सा अधिकारी वागीश गुटैन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छछरौली को निर्देश दिए कि वह प्रत्येक सप्ताह या पाक्षिक सभी हेल्थ वेलनेस केंद्र को चेक करें और कार्यरत कर्मचारियों को कड़े निर्देश दें कि वह अपने-अपने हेल्थ वेलनेस केंद्रों को सही ढंग से संचालित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed