फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   health department, health center started on 7

प्रदर्शन के बाद हरकत में आया विभाग, सात को शुरू होगा हेल्थ सेंटर

Mon, 05 Aug 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
health department, health center started on 7
गांव अंटावा में बना प्राइमरी हेल्थ सेंटर। - फोटो : YAMUNA NAGAR
गांव अंटावा में सरकार द्वारा 2 एकड़ पंचायती भूमि पर लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए प्राइमरी हेल्थ सेंटर में सुविधाएं उपलब्ध न करवाने का ग्रामीणों का विरोध रंग लाया है। गांव अंटावा के लोगों द्वारा मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन करने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राइमरी हेल्थ सेंटर का शुभारंभ बुधवार 7 अगस्त को विधायक श्याम सिंह राणा से करवाया जा रहा है। जिससे लेकर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राइमरी हेल्थ सेंटर अंटावा में स्टाफ के लिए नया फर्नीचर भिजवाया गया है।
विज्ञापन

एसएमओ रादौर डॉ. विजय परमार ने बताया कि अस्पताल में फर्नीचर, एक डॉक्टर, एएनएम, फार्मासिस्ट, स्वीपर, सुरक्षा कर्मचारी, व अन्य स्टाफ की नियुक्ति कर दी गई है। अस्पताल में तीन डॉक्टरों के पद मंजूर किए गए हैं। अभी अस्पताल में डॉ. रोहित को मरीजों की देखभाल के लिए तैनात किया गया है। जल्द ही दूसरे डॉक्टरों को भी अस्पताल में ड्यूटी दी जाएगी। अस्पताल के आरंभ होने से आसपास के 15 से 20 गांव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं अस्पताल में मिल सकेगी।
विज्ञापन

बता दें कि गांव अंटावा की पंचायत ने दो एकड़ पंचायती भूमि पर प्राइमरी हेल्थ सेंटर बनवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को जगह दी थी। जिस पर साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल बनाया गया है। तीन महीने पहले सीएम ने चंडीगढ़ से गांव के प्राइमरी हेल्थ सेंटर का शुभारंभ किया था। इसके बावजूद आज तक यहां लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कोई सुविधा नहीं मिल पाई है। जिसके बाद गांव के लोगों ने सरपंच भगवानदास अंटावा व पूर्व सरपंच रोशनलाल बावा के नेतृत्व में 17 जुलाई को अस्पताल परिसर में सरकार विरोधी नारेबाजी कर अस्पताल को शुरू करने की मांग की गई थी। जिसके बाद अब सात जुलाई से अस्पताल का शुभारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रोशनलाल, भगवानदास, सुशील, लीजाराम, महेन्द्र सिंह, रणधीरसिंह, प्रभुदयाल, मोनू राणा, सुंदरलाल, सोमनाथ, ओमप्रकाश आदि ने बताया कि अस्पताल में ईलाज की सुविधा शुरू होने से हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। गांव केे लोगों ने इसके लिये स्वास्थ्य विभाग व विधायक श्यामसिंह राणा का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed