फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   health,corona positive

कोरोना से 50 वर्षीय महिला की मौत, 127 नए संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
health,corona positive
कोरोना से जिले में वीरवार को एक और मौत हो गई। इस दौरान मॉडल टाउन निवासी 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। संक्रमित होने के बाद से उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। इसी के साथ इस लहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है।
विज्ञापन

वहीं वीरवार को 127 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 81 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि अब जिले का रिकवरी रेट 96.59 प्रतिशत हो गया है। जिले का डबलिंग रेट 278 दिन है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल आबादी का 46.19 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अब तक जिले में कुल 25471 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 24604 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। सिविल सर्जन विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कोरोना के 450 सक्रिय मरीज हैं। जिसमें से 384 मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। जबकि 66 मरीज अस्पताल मेें दाखिल हैं। अभी तक कुल 555248 नमूने लिए गए हैं, जिनमें से 523861 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2983 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। डीसी ने बताया कि जिले में 316 एक्टिव माईक्रो कंटेनमेंट जोन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed