फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Health checkup camp organized for children in Bal Bhavan

Yamuna Nagar News: बाल भवन में बच्चों के लिए लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Health checkup camp organized for children in Bal Bhavan
यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम की टीम द्वारा मंगलवार काे बाल भवन मॉडल टाउन में बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला, बाल कल्याण अधिकारी सुखविंद्र सिंह, डॉ. गीता बेनीवाल के साथ-साथ आरबीएसके की टीम उपस्थित रहीं। कैंप के दौरान 20 बच्चों की जांच की गई, जिनमें से दो बच्चों में खून की कमी और सात बच्चों में दांतों की सफाई संबंधी समस्या पाई गई। इसके साथ-साथ बाल भवन में बच्चों की मिलने वाले खाने की भी जांच की गई ताकि बच्चों को साफ-सुथरा और स्वच्छ खाना प्राप्त हो।
विज्ञापन

डॉ. दिव्या मंगला ने कहा कि बाल भवन में सरकार की ओर से अनाथ बच्चों की देखभाल की जाती है। ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि हम उनके स्वास्थ्य, खान-पान, रखरखाव का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के स्वास्थ्य की देखरेख के लिए ही सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों, अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले बच्चों के साथ-साथ बाल भवन में रहने वाले बच्चों के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कैंपों का आयोजन किया जाता है।

डॉ. मंगला ने बताया कि जिला अस्पताल में चल रहे बाल संगम केंद्र की तर्ज पर उप सिविल अस्पताल जगाधरी में भी जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा एक बाल संगम केंद्र का प्रारंभ किया जाएगा। जिसका आरंभ तीन दिसंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed