फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Head Constable robbers sitting understand the passer, two control

हेड कांस्टेबल को राहगीर समझ बैठे लुटेरे, दो काबू

Fri, 04 Jul 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर। Updated Fri, 04 Jul 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
Head Constable robbers sitting understand the passer, two control
राहगीर को लूटने के प्रयास में दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। यह राहगीर पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ का हैड कांस्टेबल निकाला जो सुनियोजित ढंग से उक्त स्थान पर गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने युवकों के पास एक देसी पिस्तौल के साथ एक जिंदा कारतूस और चोरी की एक बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान मिर्जापुर निवासी श्याम सिंह और बहादुरपुर निवासी रविकुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन


दोनों युवक अजाद नगर के पास यमुना नहर के कच्चे रास्ते पर लोगों को लूटने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजाद नगर के साथ यमुना नहर के कच्चे रास्ते से पुलिस ने दो युवकों को बुधवार देर शाम करीब नौ बजे गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ ने की।

डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज एसआई नरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो युवक अजाद नगर यमुना नहर की पटरी के पास राहगीरों को लूटने की फिराक में है।

उन्होंने सुनियोजित तरीके से युवकों को उक्त स्थान से हथियार सहित काबू कर लिया है। युवकों के पास से एक 315 बोर की देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। दोनों युवकों के पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद हुई।

इस तरह बनाई योजना
एएसआई रमेश कुमार ने बताया सूचना के आधार पर पांच कर्मचारियों की एक टीम बनाई। हेड कांस्टेबल रोशन लाल तीर्थ नगर पुल से अजाद नगर की ओर यमुना नहर के कच्चे रास्ते से पैदल गए।


रोशन लाल का रेडिंग पार्टी मुस्तैदी से पीछा करती रही। एक अंधेरे वाले स्थान पर दो युवकों ने रोशन लाल को घेर लिया और लूटने का प्रयास किया। इसी दौरान रेडिंग पार्टी ने युवकों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed