फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   He went on to quote the officer on rural land lease

भूमि के पट्टे की बोली पर अधिकारी से भिड़े ग्रामीण

Sun, 11 May 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Sun, 11 May 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
He went on to quote the officer on rural land lease
रादौर। खंड विकास क्षेत्र के गांव अलाहर में पंचायत की कृषि योग्य भूमि को पट्टे पर देने को लेकर कुछ लोग जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी के साथ उलझ पड़े।
विज्ञापन


विवाद इतना बढ़ गया कि पंचायती भूमि की बोली के समय मौके पर गए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को काम अधूरा छोड़कर बैरंग लौटना पड़ा। अलाहर में पंचायत की कृषि योग्य भूमि को पट्टे पर देने के लिए वीरवार का दिन निश्चित किया गया था।

इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी गगनदीप सिंह, पंचायत अधिकारी अंग्रेज सिंह मोर तथा ग्राम सचिव के साथ पहुंच गए और साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। बोली शुरू होते ही गांव के लोगों ने इस बात पर एतराज करना शुरू कर दिया कि पंचायती भूमि की बोली हर बार की भांति इस बार भी दो साल के लिए की जाए। मौके पर पहुंचे जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी गगनदीप सिंह ने बताया कि दो साल की बोली के लिए दूसरे साल की 25 प्रतिशत राशि एडवांस में जमा करवानी होगी।
विज्ञापन


इस शर्त को सुनते ही मौके पर उपस्थित लोग भड़क उठे और जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी गगनदीप सिंह से उलझ पड़े। गगनदीप सिंह ने ग्रामीणों के विरोध के बाद भी बोली शुरू कर दी। गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ हाथापाई करने और मोबाइल छीनने की कोशिश करते हुए सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। माहौल खराब होता देख जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी गगनदीप सिंह, पंचायत अधिकारी अंग्रेज सिंह मोर तथा ग्राम सचिव काम अधूरा छोड़कर वापस आ आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी गगनदीप सिंह ने गांव अलाहर के प्रवेश, संजीव, संजीव पुत्र अमर सिंह और रामकुमार के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने तथा अभद्र व्यवहार करने के आरोप में जठलाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed