फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Hazaras submitted a memorandum to the CM

Yamuna Nagar News: सीएम को हजरस ने सौंपा ज्ञापन

Sun, 15 Dec 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hazaras submitted a memorandum to the CM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुख्यमंत्री आवास कबीर कुटीर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के कई अनुसूचित जाति वर्ग के संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर संवाद किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर विचार करने का अनुरोध किया।
हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ (हजरस) के राज्य महासचिव विनोद मोहड़ी ने बताया कि संघ के राज्य प्रधान डॉ. दिनेश निंबड़िया ने मुख्यमंत्री को हजरस का मांगपत्र सौंपा। मुख्यमंत्री के साथ संवाद में उनके समक्ष संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा राज्य की सरकारी नौकरियों में प्रथम व द्वितीय श्रेणी की पदोन्नति के संवैधानिक प्रतिनिधित्व पर निर्णय लेने और तृतीय श्रेणी के पदोन्नति में आरक्षण के प्रपत्र को तुरंत जारी करने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

राज्य महासचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उपस्थित प्रतिनिधिमंडल को पूर्ण आश्वासन दिलाया कि वो इस पर नजर बनाए हुए हैं और जल्द ही इस का समाधान निकाल कर अनुसूचित जाति वर्ग को इसका लाभ देने का काम करेंगे। उन्होंने तृतीय श्रेणी में पदोन्नति में आरक्षण के पत्र को भी जल्द जारी कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओ सडी भारत भूषण भारती और लोकसभा अंबाला की पूर्व प्रत्याशी बंतो कटारिया भी उपस्थित रहे। हजरस के प्रतिनिधिमंडल में विनोद मोहड़ी, राज्य कोषाध्यक्ष राजेश पेटवाड़, राज्य संयोजक दलबीर राठी, पूर्व राज्य महासचिव चंद्रमोहन जगदीश कुमार, हरिनिवास, जिला प्रधान यमुनानगर सतपाल, खंड प्रधान बिलासपुर प्रवीन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed