{"_id":"c18dac8368400468d60670a1a9bbae99","slug":"having-laid-siege-to-the-police-station-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी न होने पर थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तारी न होने पर थाने का घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
Updated Tue, 27 May 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
अपहरण के मामले में पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने पर मंगलवार को शादीपुर के ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मिलकर थाना सदर यमुनानगर का घेराव किया।
गुस्साए लोगों ने करीब दो घंटे तक थाना परिसर के गेट पर बैठकर जमकर बवाल काटा और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच पुलिस कर्मियाें ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन आरोपियाें की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। बाद में थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर परिजनों व ग्रामीणों को शांत किया।
शादीपुर निवासी रणबीर सिंह के चचेरे भाई जगदीश कुमार ने बताया कि रणबीर सड़क और गलियों के निर्माण संबंधित कार्यों का ठेके लेता है। बीते शुक्रवार सुबह रणबीर के पास किसी का फोन आया और फोर व्हीलर लेकर घर से चला गया था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
उसके मोबाइल नंबर पर भी संपर्क किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद शनिवार को शिकायत थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी गई। उनका कहना है पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। उनका आरोप है कि रायपुर निवासी इनाम ने अपने साथियों के साथ रणबीर का अपरहण किया है, क्योंकि कुछ दिन पहले इनाम ने रणबीर के साथ झगड़ा भी किया था।
पुलिस पर गलत व्यवहार का लगाया आरोप
थाने के घेराव के दौरान रणबीर के पिता सूरता राम, भाई राजेंद्र, ग्रामीण विनोद कुमार, इंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि एक ओर पुलिस आरोपियों को अभी तक नहीं पकड़ पाई है उधर, दूसरी ओर जांच अधिकारी उनसे गलत व्यवहार कर रहा है। उन्होंने पुलिस पर यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने आरोपी से मिली-भगत कर मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।