फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Have a look with your eyes, Satguru has come... Devotees danced to the bhajan

Yamuna Nagar News: अंखियों करो दर्शन सतगुरु आए... भजन पर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Have a look with your eyes, Satguru has come... Devotees danced to the bhajan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। श्रीलाल द्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रभात फेरियां निकाली जा रही है। ऐसे ही प्रोफेसर काॅलोनी में प्रभातफेरी का आयोजन हुआ। इसका श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इस दौरान पूरी कॉलोनी बावा लाल की भक्ति में सराबोर नजर आई। इस दौरान अंखियों करो दर्शन सतगुरु आए हैं...भजन पर श्रद्धालु जमकर झूूमे।
प्रभात फेरी का शुभारंभ प्रोफेसर कॉलोनी निवासी बॉबी गांधी के निवास स्थान से हुआ। पूरे परिवार ने पूजा अर्चना में हिस्सा लिया। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग प्रभात फेरी में शामिल हुए। बावा लाल जी की पालकी के साथ चल रही भजन मंडली की सदस्यों ने जब अंखियों करो दर्शन सतगुरु आए भजन गाया तो श्रद्धालु अपने आप को रोक नहीं पाए और झूमने लगे। प्रभातफेरी का समापन रमा नागपाल के यहां हुआ।
विज्ञापन

श्रीलाल द्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान सतपाल अरोड़ा ने भी महाराज जी के स्वरूप को माथा टेका और प्रभात फेरी का स्वागत किया। प्रभात फेरी में शामिल हुए श्री लाल द्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि 21 जनवरी को आरंभ हुई प्रभात फेरियां लगातार जारी हैं। 28 जनवरी को सुंदरनगर व 29 जनवरी को लालद्वारा कालोनी में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। मौके पर महिला संकीर्तन मंडली की सदस्य प्रेम मेहता, शुभ मेहता, रितु गांधी, रूप रानी, अनिता ओबेरॉय, पल्लवी लूथरा, ज्योती, गीता मेहता, रोहनी मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed