फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana: Yogi reached Yamunanagar, said - Congress is the name of the problem

Haryana: यमुनानगर पहुंचे योगी, बोले- कांग्रेस समस्या का नाम है, चाहे राम मंदिर हो या आतंकवाद

Sat, 28 Sep 2024 05:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 28 Sep 2024 05:27 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यमुनानगर के रादौर विधानसभा के गांव नाचरौन में पहुंचे। नाचरौन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया है। रादौर से भाजपा प्रत्याशी श्याम सिंह राणा के समर्थन में उन्होंने प्रचार किया।

विज्ञापन
Haryana: Yogi reached Yamunanagar, said - Congress is the name of the problem
संबोधित करते योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर के रादौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी श्याम सिंह राणा के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाचरौन गांव में पहुंचे। नाचरौन गांव में जहां पर सीएम योगी चुनाव प्रचार करने पहुंचे उसके आसपास के एरिया में राजपूत समाज का अच्छा खासा वोट है। 
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने कहा 500 साल बाद भगवान राम लला भव्य मंदिर में विराजमान हो गए। इस मार्ग में कांग्रेस सबसे बड़ी बाधा थी। जब तक देश में कांग्रेस का शासन रहा वह आपकी आस्था को वह सम्मान नहीं दे पाई। देश में आस्था से खिलवाड़ करना कांग्रेस का जन्मसिद्ध अधिकार बन गया। भाजपा की सरकार बनते ही मात्र पांच साल में वह काम हो गया जो 500 साल में नहीं हो पाया।
विज्ञापन


कांग्रेस समस्या का नाम है। चाहे राम मंदिर की समस्या रही हो, चाहे आतंकवाद की समस्या हो या फिर नक्सलवाद की समस्या हो। देश में परिवारवाद, आतंकवाद व जातिवाद के नाम पर जितने भी भेदभाव हैं वह सब कांग्रेस की देन है। लेकिन भाजपा उस समाधान का नाम है जिसमें आपका वर्तमान सुरक्षित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में मौलवी ने किया राम राम
योगी ने कहा कि मैं दो दिन जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार करने के लिए गया। मौसम खराब होने के कारण में थोड़ी देर के लिए एयरपोर्ट के अंदर चला गया। वहां पर मुझे किसी ने पीछे से योगी जी राम-राम कहा। मैंने पीछे मुड़कर देखा तो राम-राम करने वाला एक मौलवी था। मुझे विश्वास हो गया कि यह आर्टिकल 370 के हटने का परिणाम है। अब यह समझ में आ रहा है कि अगर हम बंटे नहीं होते तो न राम मंदिर टूटता और न ही कृष्ण जन्मभूमि पर कोई दूसरा ढांचा खड़ा होता। यहां तक की देश को भी गुलाम नहीं होना पड़ता।

राम मंदिर व कृष्ण जन्म भूमि का विरोध कर लोग हरे रामा-हरे कृष्णा का भजन करते दिखेंगे
योगी ने कहा कि एक मजबूत और सुदृढ़ सरकार को बनाइए। जो कल तक राम मंदिर व कृष्ण जन्म भूमि का विरोध कर रहे थे वहीं लोग सड़कों पर हरे रामा-हरे कृष्णा का भजन गाते हुए दिखाई देंगे। आज से सात साल पहले उत्तर प्रदेश में दंगे होते रहते थे। कोई बेटी सुरक्षित नहीं थी। किसानों की फसल को दबंग उजाड़ कर चले जाते थे। अब यूपी का दंगा बंद हो चुका है। दंगाई या तो जेल में हैं या फिर जहनुम की यात्रा कर रहे हैं।

कांग्रेस में माफिया पनपे
योगी ने कहा कि यह तभी हो सकता है जब डबल इंजन की सरकार मजबूती के साथ चली हो। हरियाणा में डबल इंजन की सरकार ने काफी विकास किया है। कांग्रेस ने यहां पर माफिया को पनपाने का काम किया था। ऐसा कौन सा माफिया है जिस पर कांग्रेस का ठप्पा न लगा हो। अगर इस माफिया से छुट्टी चाहिए तो भाजपा की सरकार को बनाइए। अगर भाजपा है तो आपकी आस्था का सम्मान है। भाजपा सुरक्षा, रोजगार, गरीब कल्याण व विकास की गारंटी है।


भारत में मिल रहा आयुष्मान योजना का लाभ
योगी ने कहा कि हमारे पड़ौसी पाकिस्तान में लोग एक जून की रोटी को तरस रहा है और भारत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन की सुविधा का लाभ दे रहा है। वहां पर एक-एक व्यक्ति तड़प-तड़प कर मर रहा है और भारत करोड़ों लोगों को आयुष्मान कार्ड से इलाज की सुविधा दे रहा है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल और रादौर से श्याम सिंह राणा जैसे सज्जन विधायक की जोड़ी मिलना बहुत मुश्किल है। नायब सिंह सैनी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री बनाया है। वह कुरुक्षेत्र के लाडवा से चुनाव लड़ रहे हैं। विकास की रफ्तार ऐसे ही आगे बढ़ती रहनी चाहिए। यदि सभी प्रत्याशी जीतेंगे तो कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल और तेज गति से आपके काम करवा सकेंगे। उन्होंने कुरुक्षेत्र समेत सभी नौ विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने को कहा। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। योगी ने जय श्रीराम के साथ अपना भाषण समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed