फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana: Two friends crushed by trolley, one dead

Haryana: दो दोस्तों को ट्रॉले ने कुचला, एक की मौत, दूसरे ने साइड में कूद बचाई जान

Sat, 23 Dec 2023 11:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Dec 2023 11:25 PM IST
सार

दोंनों घर के बाहर खड़े थे। दूसरे ने साइड में कूद जान बचाई। बूड़िया रोड स्थित भगवानगढ़ कॉलोनी में हादसा हुआ है। 

विज्ञापन
Haryana: Two friends crushed by trolley, one dead
demo pic

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में बूड़िया रोड स्थित भगवानगढ़ कॉलोनी में घर के बाहर खड़े होकर बातचीत कर रहे दो दोस्तों को अनियंत्रित ट्रॉले ने कुचल दिया। इस दौरान एक दोस्त ने साइड में कूद कर जान बचाई। जबकि दूसरे की मौत हो गई। मृतक की पहचान भगवानगढ़ काॅलोनी निवासी गुलशन के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रॉला चालक पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


भगवानगढ़ कालोनी निवासी सूरज ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उसका बड़ा भाई 35 वर्षीय गुलशन समता प्लाईवुड फैक्ट्री में लगभग तीन वर्ष से नौकरी कर रहा था। शाम को वह अपने घर के बाहर अपने दोस्त प्रवीण के साथ खाली जगह पर खड़ा होकर बातचीत कर रहा था। तभी बूड़िया रोड की ओर से एक 22 टायरी ट्रॉला तेज गति से कॉलोनी में आया।
विज्ञापन


ट्रॉला काॅलोनी का ही सहदेव चला रहा था। आरोपी ने लापरवाही से ट्रॉला चलाते हुए उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गुलशन नीचे गिर गया और ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया। जबकि दोस्त प्रवीण ने साइड में कूदकर जान बचाई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रॉला छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए गुलशन को वे अस्पताल में लेकर गए। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रॉला चालक सहदेव पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed