फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana: Rottweiler dog bites plywood businessman's wife, case filed against owner

Haryana: रॉटविलर नस्ल के कुत्ते ने प्लाईवुड कारोबारी की पत्नी को काटा, मालिक पर केस दर्ज

Sat, 03 Aug 2024 05:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 03 Aug 2024 05:57 PM IST
सार

शहर की पॉश प्रोफेसर कॉलोनी का मामला है। कारोबारी का आरोप है कि मालिक कुत्ते को खुले में छोड़ देता है। यमुनानगर में खूंखार कुत्तों के पहले भी हमले हो चुके हैं, कुत्ता मालिक व 37 भेड़ बकरियों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
Haryana: Rottweiler dog bites plywood businessman's wife, case filed against owner
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में खूंखार कुत्तों के हमलों से कुत्ता मालिक व 37 भेड़ बकरियों की जान जाने के बाद भी लोग प्रतिबंधित कुत्तों को पाल रहे हैं। जो न केवल उनके लिए खतरा है, बल्कि आसपास के लोगों में भी उनकी दहशत है। कुत्ते के काटने का ताजा मामला शहर की पॉश प्रोफेसर कॉलोनी में हुआ।

विज्ञापन


यहां घर के बाहर पति के साथ खड़ी प्रोफेसर कॉलोनी निवासी पायल पर पड़ोसी के रॉटविलर नस्ल के कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके हाथ को काट खाया। आरोप है कि पड़ोसी कुत्ते को खुला छोड़कर रखता है। कई बार कॉलोनी के लोगों ने उसे ऐसा करने से मना किया। लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने कुत्ता मालिक राजीव पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शिकायत में विनोद कुमार ने बताया कि उसका प्लाईवुड का कारोबार है। उनके पड़ोसी राजीव ने घर पर रॉटविलर (जर्मन) नस्ल का कुत्ता पाला हुआ है। जो बहुत खूंखार है। कॉलोनी के लोगों ने कुत्ता मालिक राजीव से कई बार इस कुत्ते को बांधकर रखने या कहीं छोड़ कर आने की बात कही, लेकिन वह कुत्ते को कहीं छोड़ने को तैयार नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपनी पत्नी पायल के साथ घर के बाहर गली में खड़ा था। उसी समय राजीव मलिक का कुत्ता घर से बाहर आया और उसकी पत्नी के दाहिने हाथ पर काट दिया। जब उसकी पत्नी ने हाथ को झटका तो कुत्ता उसकी बाजू पर हमला करने लगा। उसने शोर मचाया और पत्नी को कुत्ते के चंगुल से किसी तरह छुड़ाया।

इसमें उसकी पत्नी को काफी गहरी चोटें आईं है। वह तुरंत पत्नी को अस्पताल ले गया। जहां उसे उपचार दिया गया। आरोप है कि इस कुत्ते को अक्सर उसका मालिक राजीव खुला छोड़ जाता है। उन्होंने कई बार उसे कुत्ता खुला न छोड़ने व उसे कहीं और छोड़कर आने को कहा। लेकिन वह नहीं मानता और अपने कुत्ते को खुला छोड़ देता है। जिसके चलते यह घटना हो गई। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी।


शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि आरोपी कुत्ता मालिक राजीव पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 291 के तहत केस दर्ज कर लिया है। कुत्ता रॉटविलर नस्ल का है या नहीं, इसके बारे में पता लगाया जाएगा। मामले की जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed