फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana Roadways website closed due to technical glitch, passengers upset, Yamunanagar

तकनीकी खराबी से हरियाणा रोडवेज की वेबसाइट बंद, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Haryana Roadways website closed due to technical glitch, passengers upset, Yamunanagar
यमुनानगर बस स्टैंड पर खड़ी बसें और घूमते यात्री। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर डिपो से हरियाणा रोडवेज की बसों में सिर्फ हिसार रूट के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा थी। वह भी वेबसाइट में तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई है। यात्रियों के मुताबिक करीब डेढ़ हफ्ते से उन्हें ऑफलाइन टिकट के लिए सुबह बस के समय टिकट लेने के लिए काउंटर पर कतार में लगना पड़ रहा है।
बता दें कि यमुनानगर डिपो से हरियाणा रोडवेज की हिसार रूट के लिए केवल एक ही बस है। जिसका सुबह 6.35 बजे का समय है। इस रूट पर कई बार यात्रियों की संख्या अधिक हो जाती हैं। इससे कई यात्री बस में चढ़ने से रह जाते हैं। इसलिए हरियाणा रोडवेज की वेबसाइट पर यमुनानगर डिपो से हिसार रूट के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू हुई थी। डेढ़ हफ्ते से वेबसाइट पर दिया ऑनलाइन बुकिंग का लिंक काम नहीं कर रहा है। इससे यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन

यमुनानगर के ब्रिजेश ने बताया कि वह हिसार में जॉब करते हैं, इसलिए उनका आना-जाना लगा रहता है। यमुनानगर डिपो से हिसार के लिए सुबह एक ही बस है। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग के कारण घर बैठे ही सीट बुक हो जाती थी। अब डेढ़ हफ्ते से विभाग की वेबसाइट पर दिया लिंक काम नहीं कर रहा है। ऐसे में ऑफलाइन टिकट के लिए यात्रियों को सुबह बस स्टैंड पहुंच कतार में लगना पड़ रहा है या बस में चढ़ने के बाद टिकट लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूटों पर भी ऑनलाइन बुकिंग की मांग
यमुनानगर डिपो से हिसार के अलावा दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला, कांगड़ा, मनाली, सिरसा, मेरठ, शामली जैसे लांग रूटों की बसें हैं, जिन पर यात्री ऑनलाइन बुकिंग की मांग कर रहे हैं। बस स्टैंड पर अपनी बसों का इंतजार कर रहे राजीव, सन्नी, अभिषेक ने कहा कि काउंटर पर ऑफलाइन टिकट के लिए लंबी कतार और चलती बस में टिकट लेने को लेकर यात्रियों को होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लिए डिपो के सभी लंबे मार्गों पर चलने वाली बसों के लिए ऑनलाइन बुकिंग का विकल्प मिलना चाहिए।

हिसार रूट पर ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही है तो यह विभाग की वेबसाइट पर तकनीकी कारणों के चलते हो सकता है। इस बारे में मुख्यालय स्तर पर पता कराया जाएगा। अन्य लांग रूटों पर भी जल्द ऑनलाइन बुकिंग का विकल्प देने की योजना है। - बालकराम, प्रबंधक, रोडवेज, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed