फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana: Pickup driver stuck for an hour after collision with truck, lost his life

Haryana: ट्रक की टक्कर लगने के बाद एक घंटे तक फंसा रहा पिकअप चालक, गई जान

Thu, 21 Nov 2024 12:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 21 Nov 2024 12:05 AM IST
सार

सहारनपुर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर गांव जुब्बल के पास देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मारी। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। परिजनों ने ट्रांसपोर्ट मालिक पर छह घंटे बाद हादसे की जानकारी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Haryana: Pickup driver stuck for an hour after collision with truck, lost his life
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनानगर में सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर गांव जुब्बल के पास देर रात ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक तीर्थ नगर निवासी सुशील गुप्ता (34) अपने वाहन में बुरी तरह फंस गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, तब तक वह दम तोड़ चुका था। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने हादसे की सूचना उन्हें छह घंटे बाद दी। रादौर थाना पुलिस ने सुशील के पिता बीरू राम गुप्ता की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बीरू राम गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा सुशील 15 साल से खुद की लोडिंग गाड़ी महिंद्रा पिकअप चलाता था। उसके पास दो बच्चे हैं। मंगलवार को वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित चावला ट्रांसपोर्ट से माल लोड करके करनाल के लिए चला था। देर रात वह करनाल से माल लोडिंग करके वापस लौट रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान सहारनपुर कुरुक्षेत्र मार्ग पर जुब्बल गांव के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसकी गाड़ी में सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में महिंद्रा पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसका बेटा सुशील अंदर फंस गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों की मदद से कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अंदर फंसे सुशील को बाहर निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में ट्रक चालक गुरुग्राम निवासी राजा राम भी घायल हुआ है। जिन्हें अस्पताल में उपचार दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ट्रांसपोर्टर ने छह घंटे बाद दी हादसे की जानकारी
पिकअप चालक के पिता बीरू राम ने बताया कि उसके बेटा चावला ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चलाने से कई बार इनकार कर चुका था, इसके बाद भी चावला ट्रांसपोर्ट का मालिक उसके बेटे को ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चलाने के लिए फोन करता रहता था। बीरू राम ने बताया कि हादसा मंगलवार रात लगभग दस बजे हुआ। जिसमें उसके बेटे की मौत हो गई थी लेकिन ट्रांसपोर्ट मालिक ने हादसे की सूचना हमें बुधवार सुबह चार बजे दी। यदि ट्रांसपोर्ट मालिक हादसे की सूचना हमें समय पर दे देते तो शायद वह मौके पर जाकर अपने बेटे को उपचार दिलाकर बचा लेते। इसके अलावा पुलिस ने भी उन्हें हादसे की सूचना बहुत देर बाद दी।

 
शुक्रवार रात जुब्बल गांव के बाद ट्रक व पिकअप की आमने सामने की टक्कर की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस को मौके पर भेजा गया। हादसे में पिकअप चालक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया गया है। आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। चालक भी हादसे में घायल है। -एसआई संदीप कुमार, एसएचओ, थाना रादौर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed