{"_id":"69f3ac01f51f2d4ade032d17","slug":"haryana-number-plate-but-up-engine-and-chassis-numbers-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-155266-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नंबर प्लेट हरियाणा की और इंजन व चेसिस नंबर यूपी का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नंबर प्लेट हरियाणा की और इंजन व चेसिस नंबर यूपी का
Fri, 01 May 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 01 May 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
छछरौली अनाज मंडी में रोकी गई फर्जी नंबर प्लेट ट्रैक्टर ट्राली। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। छछरौली अनाज मंडी में किसान यूनियन की सतर्कता से एक ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी गई। जांच में फर्जी नंबर प्लेट और यूपी कनेक्शन उजागर होने के बाद अब इस पूरे नेटवर्क में बड़े खुलासों के संकेत मिल रहे हैं। छछरौली अनाज मंडी में बाहरी राज्यों से अवैध रूप से गेहूं लाकर बेचने के खेल का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
जांच के दौरान मामला और गंभीर हो गया जब ट्रैक्टर पर लगी नंबर प्लेट संदिग्ध पाई गई। थाना प्रभारी राजपाल के अनुसार ट्रैक्टर पर लगी नंबर प्लेट हरियाणा की थी, लेकिन इंजन और चेसिस नंबर यूपी के रिकॉर्ड से जुड़े पाए गए। इससे साफ हो गया कि नंबर प्लेट जानबूझ कर फर्जीवाड़े की नीयत से बदली गई थी। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी है।
बुधवार को किसान यूनियन के नेताओं ने यूपी से गेहूं लेकर आई एक ट्रैक्टर-ट्राली को मंडी के बाहर ही पकड़ लिया। डायल 112 को सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया। स्थिति बिगड़ती देख ट्रैक्टर चालक मौके पर ही ट्राली छोड़कर भाग गया। पुलिस अब उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों का मानना है कि चालक की गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि गेहूं कहां से भरा गया था और इसे मंडी में किस आढ़ती या राइस मिल तक पहुंचाया जाना था।