फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana Lok Sabha: Congress President Kharge reached Yamunanagar

Haryana: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पहुंचे यमुनानगर, मोदी पर बरसे, स्वाति मालीवाल के पोस्टर लेकर पहुंचीं महिलाएं

Tue, 21 May 2024 04:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 May 2024 04:26 PM IST
सार

महिलाओं ने दो बार मल्लिकार्जुन खरगे को स्वाति मालीवाल के पोस्टर दिखाए। वहीं खरगे ने नरेंद्र मोदी को झूठों का सरदार कहा। खरगे बोले कि मैं नरेंद्र मोदी नहीं, उनकी विचाराधारा के खिलाफ हूं।

विज्ञापन
Haryana Lok Sabha: Congress President Kharge reached Yamunanagar
रैली को संबोधित करते कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा में कुछ महिलाएं स्वाति मालीवाल के फोटो वाले पोस्टर लेकर पहुंच गईं। महिलाओं ने दो बार खरगे को स्वाति मालीवाल के पोस्टर दिखाते हुए नारेबाजी की। महिलाएं जो पोस्टर लेकर पहुंचीं थीं उन पर लिखा था कि देश की बेटी स्वाति मालीवाल पर अत्याचार, कांग्रेस चुप क्यों है? देश मांग रहा है जवाब, महिला विरोधी सरकार नहीं चाहिए, स्वाति मालीवाल को न्याय दो, न्याय दो। हंगामा कर रही महिलाओं को पुलिस ने रैली स्थल से बाहर कर दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन

मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को नई अनाज मंडी जगाधरी में अंबाला लोकसभा सीटी से कांग्रेस प्रत्याशी वरूण मुलाना व कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध कर रही महिलाओं ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर में देश की बेटी व राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट होती है। जो सरकार महिलाओं पर अत्याचार करती है आज कांग्रेस उसी का साथ दे रही है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील गुप्ता के लिए कांग्रेस चुनाव प्रचार कर रही है। एक बार तो पुलिस ने उनके हाथ से स्वाति मालीवाल के पोस्टर लेकर फाड़ दिए थे। इसके बाद वह दोबारा जनसभा में सबसे आगे पहुंच गईं।

खरगे बोले, मैं मोदी के खिलाफ नहीं
मल्लिकार्जुन खरगे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं नरेंद्र मोदी के खिलाफ नहीं हूं। मैं मोदी और आरएसएस की विचाराधारा के खिलाफ हूं। हम विचारधारा के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। मोदी खुद को होशियार समझते हैं। परंतु मोदी से ज्यादा देश की जनता होशियार है। यह लड़ाई जनता और नरेंद्र मोदी व भाजपा के बीच है। मल्लिकार्जुन खरगे ने नरेंद्र मोदी को झूठों का सरदार भी कहा। पहले मोदी कहते थे कि कांग्रेस ने 70 साल में देश के लिए किया क्या है? अब कहते हैं कि कांग्रेस ने 55 साल में क्या किया है। नरेंद्र मोदी भूल गए कि कांग्रेस की बनाई हुई नीतियों के कारण ही वह आज प्रधानमंत्री बने हैं।


सबका साथ लेकर किया सत्यानाश
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नरेंद्र मोदी नारा देते हैं कि सबका साथ-सबका विकास। सबका साथ लेकर मोदी ने सबका सत्यानाश कर दिया। मोदी देश के किसानों पर कभी कुछ नहीं बोलते। कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र को मोदी मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र बताते हैं। वह कहते हैं कि कांग्रेस सरकार बनी तो लोगों का हक मुसलमानों को दें देंगे। मोदी को पढ़ना नहीं आता है। वह बताएं की कांग्रेस के घोषणा पत्र में यह सब कहां लिखा है। ऐसे ऊंचे पद पर बैठ कर भी वह झूठ बोलते हैं।

कांग्रेस ने घोषणा पत्र सभी वर्गों को ध्यान में रख कर बनाया है। खरगे ने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ी है। केंद्र सरकार में ही 30 लाख पद खाली पड़े हैं। वहीं हरियाणा में एक लाख 82 हजार पद खाली हैं। भाजपा ने इन पदों को इसलिए खाली छोड़ा हुआ है क्योंकि दलितों, पिछड़ों व आदिवासियों को उनका हक देना पड़ेगा। उन्होंने गठबंधन की सरकार बनने पर देश में अग्निवीर योजना को बंद करने की बात भी कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed