{"_id":"65d656d130995d022e09cae3","slug":"haryana-girl-learning-car-gave-race-instead-of-brakes-a-girl-riding-activa-died-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कार सीख रही युवती ने ब्रेक की जगह दी रेस, एक्टिवा सवार एक युवती की मौत, दूसरी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कार सीख रही युवती ने ब्रेक की जगह दी रेस, एक्टिवा सवार एक युवती की मौत, दूसरी घायल
Thu, 22 Feb 2024 01:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:32 AM IST
सार
सोनिया एचएसएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। शास्त्री कॉलोनी केशव पार्क के समक्ष हादसा हुआ है।
विज्ञापन
सोनिया। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर शहर की शास्त्री काॅलोनी में कार चला रही युवती ने सामने से एक्टिवा सवार दो युवतियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा चला रही एक युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान न्यू हमीदा निवासी 20 वर्षीय सोनिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उसकी सहेली गांधीनगर निवासी मानसी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतका एचएसएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती कार सीख रही थी। पुलिस ने आरोपी कार चालक युवती पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांधी नगर निवासी मानसी ने शहर पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह महाराणा प्रताप चौक स्थित होम एकेडमी में एचएसएससी की तैयारी कर रही है। उसके साथ न्यू हमीदा निवासी सोनिया भी एकेडमी में एचएसएससी की तैयारी कर रही थी। बुधवार दोपहर को वे दोनों सहेलियां एक्टिवा पर अपने निजी कार्य से शास्त्री काॅलोनी से जा रहीं थीं।
विज्ञापन
एक्टिवा सोनिया चला रही थी, वह पीछे बैठी थी। जब वे दोनों शास्त्री कॉलोनी के केशव पार्क पर पहुंचे तो सामने से एक स्विफ्ट कार तेज गति से आई। कार को एक युवती चला रही थी। साथ वाली सीट पर एक युवक बैठा था। आरोप है कि चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए सीधी टक्कर उनकी एक्टिवा में मार दी।
टक्कर लगते ही वह एक्टिवा से उछलकर एक तरफ गिर गई। जब उसकी सहेली को कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी सहेली के सिर में चोट लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उसने आसपास के लोगों की मदद से अपनी सहेली को अस्पताल पहुंचाया।
जहां डॉक्टर ने उसकी सहेली को मृत घोषित किया। शहर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने आरोपी कार चालक युवती पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्रेक की बजाय रेस पर पैर रखने से कार हुई अनियंत्रित
आसपास के लोगों ने बताया कि कार चला रही युवती के बराबर में एक युवक भी बैठा हुआ था, जाे उसे कार चलाना सिखा रहा था। आरोप है कि युवती लापरवाही से कार चला रही थी। इसी दौरान उसकी कार अनियंत्रित हो गई। उसने ब्रेक की बजाय रेस पर पैर रखकर दबा दिया। जिससे कार की गति तेज हो गई और उन्होंने सामने से आ रही एक्टिवा सवार दोनों सहेलियों को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों का कहना है कि यदि किसी को कार चलाना सीखना है तो वह एक्सपर्ट से खुले स्थानों पर कार सीखे। जहां लोगों की भीड़ कम हो।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में आरोपी कार चालक युवती पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की पहचान की जा रही है। -निरीक्षक जगदीश चंद्र, प्रभारी, थाना शहर यमुनानगर।