{"_id":"66afb770790a98816a0e9c68","slug":"haryana-bjp-congress-two-sides-of-the-same-coin-both-looted-the-public-said-akash-anand-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भाजपा-कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू, दोनों ने जनता को लूटा, आकाश आनंद ने साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भाजपा-कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू, दोनों ने जनता को लूटा, आकाश आनंद ने साधा निशाना
Sun, 04 Aug 2024 10:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर, जगाधरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर, जगाधरी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 04 Aug 2024 10:46 PM IST
सार
हरियाणा के जगाधरी में नई अनाज मंडी में बसपा-इनेलो गठबंधन की ओर से संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें अभय चौटाला बोले कि सरकार बनी तो बुढ़ापा पेंशन 7500 रुपये व बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा मुफ्त होगी।
विज्ञापन
आकाश आनंद का स्वागत करते इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला व अन्य।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों ने जनता को लूटा है। कांग्रेस के शासनकाल में युवाओं को गुमराह कर देश को बांटने का काम किया गया था, जबकि भाजपा राज में पेपर लीक से युवाओं के भविष्य संग खिलवाड़ किया गया है। बसपा नेता रविवार को जगाधरी नई अनाज मंडी में आयोजित बसपा-इनेलो गठबंधन के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण आज देश का 40 प्रतिशत युवा बेरोजगार है। युवा हाथों में डिग्रियां लेकर सड़कों पर धक्के खा रहे, लेकिन सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। सम्मेलन में पहुंचे इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने भी भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनता ने दोनों पार्टियों को प्रदेश में 10-10 साल देख लिया है। दोनों पार्टियों ने विकास के नाम पर अपनी राजनीति चमकाई। भाजपा की नीतियों के कारण प्रदेश की जनता महंगाई में पिस कर रह गई है। प्रदेश में अपराध इतना बढ़ गया की महिलाएं व बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में इनेलो और बसपा गठबंधन की सरकार बनी तो बुढ़ापा पेंशन 7500 रुपये प्रति माह दी जाएगी। बिजली, पानी, शिक्षा व चिकित्सा सुविधाएं मुफ्त, हर गृहिणी को एक गैस सिलिंडर मुफ्त और रसोई खर्च 1100 रुपये प्रति माह, बेरोजगारी भत्ता 21 हजार रुपये, एससी वर्ग के लोगों को 100 गज के प्लाॅटों पर ताऊ देवीलाल योजना के तहत मकान तथा अनुबंधित आधार पर दी जाने वाली सरकारी नौकरी व्यवस्था को खत्म करके स्थायी नौकरियां दी जाएंगी।
विभागों में खाली पड़े पदों को प्राथमिकता से भरा जाएगा। आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर एवं सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। इसके अलावा हरियाणा की नई राजधानी एवं अलग से हाईकोर्ट बनाया जाएगा। इस मौके पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, बसपा प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल तिगरा, पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, जगाधरी विधानसभा से बसपा-इनेलो गठबंधन प्रत्याशी दर्शन खेड़ा, बसपा के केंद्रीय प्रभारी हरियाणा रणधीर बेनीवाल आदि मौजूद रहे।