{"_id":"6629b8ee9876a7a371061790","slug":"harvesting-is-in-full-swing-and-the-markets-are-full-of-wheat-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-117947-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कटाई जोरों पर मंडियां गेहूं से फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कटाई जोरों पर मंडियां गेहूं से फुल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले की सभी अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद चल रही है तथा सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद निर्धारित मानदंडों के अनुसार सुचारू रूप से 2275 रुपये प्रति क्विंटल की जा रही है।
चालू रबी सीजन के दौरान 23 अप्रैल तक विभिन्न अनाज मंडियों में कुल 180171 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई, जिसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 60905 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 100322 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन द्वारा 18944 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अनाज मंडियों में पेयजल व्यवस्था, सफाई व शौचालय व्यवस्था, बिजली व्यवस्था आदि सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें ताकि किसानों को अपनी गेहूं की उपज को बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न आएं।