फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   harsh firing

डीजे पर डांस के दौरान फायरिंग, छर्रे लगने से दादी और पोता घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
harsh firing
सदर थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर में आयोजित शादी समारोह में डीजे पर नाचते समय किसी ने गोली चला दी गई। छर्रे लगने एक बुजुर्ग महिला व उसका आठ साल का पोता घायल हो गए। बताया जा रहा है कि समारोह में हर्ष फायरिंग की गई। घायल बुजुर्ग व उसके पोते को अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें इलाज किया जा रहा है। गोली चलने की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शादीपुर में शुक्रवार को युवक का मंडा था। शाम के समय मंडे पर डीजे बजाकर रिश्तेदार व परिजन नाचकर जश्न बना रहे थे। तभी किसी ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि यह हर्ष फायरिंग की गई। फायर चलने से निकले छर्रे वहां पर खड़ी शादीपुर निवासी 65 वर्षीय सत्यादेवी व उसके पोते आठ वर्षीय शिवम को लगे। छर्रे लगने से वे घायल हो गए। गोली चलने के बाद लोग इधर उधर दौड़ने लगे। लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। परिजनों का गहना था कि शादी समारोह में गोली नहीं चली। पटाखे बचाए जा रहे थे। पटाखों के पास खड़े महिला व उसके पोतें इनकी बीच आ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक पुलिस जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद का कहना है कि शादीपुर में गोली चलने की सूचना मिली थी। वे मौके पर हैं। मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed