फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Harpaal leaves Chaduni's side and joins BKU Tikait

Yamuna Nagar News: चढ़ूनी का साथ छोड़ हरपाल भाकियू टिकैत में शामिल

Tue, 13 Jan 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 13 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Harpaal leaves Chaduni's side and joins BKU Tikait
बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे भाकियू के पदा​धिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। वरिष्ठ किसान नेता हरपाल सुढल भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी छोड़ी दी है। हरपाल सुढल अपने समर्थकों के साथ भाकियू टिकैत गुट में प्रदेशाध्यक्ष रतनमान के नेतृत्व में शामिल हो गए हैं।

हरपाल सुढल ने कहा कि वे पहले 2012 में भी इसी संगठन में थे और वह कुछ दिन के लिए दूसरे संगठन में चले गए थे। 14 साल बाद उनकी घर वापसी हुई है। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने सभी साथियों का पटका डालकर स्वागत किया और बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिला सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में क्रांतिकारी टीम के साथ किसानों के मुद्दे को मजबूती से ले रहे हैं। उन्होंने पोटली में किसानों के रास्ते को लेकर कहा कि आज डीसी से बैठक हुई थी। उपायुक्त के माध्यम से जल्दी ही मुख्यमंत्री के साथ हाईवे के अधिकारी और किसानों की एक सयुंक्त बैठक होगी। ऐसे में सर्वसमिति से निर्णय लिया कि 14 जनवरी को रास्ता खोलने का कार्यक्रम स्थागीत कर दिया है। रतनमान ने कहा कि यदि फिर भी रास्ते को लेकर बात नहीं बनती तो किसानों की फिर चलेगी और हम अपना रास्ता बनाकर रहेंगे। इस दौरान यादविंद्र कांबोज, महेंद्र कांबोज चमरौडी, देवेंद्र रुलाखेडी, अरविंन कांबोज, सुरेश सांगवान, सुभाष हड़तोल, दलबीर कैल, निरंजन सिंह सुढैल, महेंद्र सुढैल, दीपक सांगवान, राजीव तेजली, राजवीर अहडवाला, अधिवक्ता साहब सिंह गुर्जर, जसबीर जैनपुर, राजेश लाडवा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed