फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Handling bundles to teachers for checking answer books of class

दसवीं की उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग के लिए अध्यापकों को बंडल सौंपे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Handling bundles to teachers for checking answer books of class
केंद्र पर अध्यापक को बंडल सौंपते अधिकारी। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते हरियाणा सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में लॉकडाउन किया गया हैं। आवश्यक सेवाओं से जुड़े स्टाफ के अतिरिक्त सभी को वर्क फ्रॉम होम करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसी के तहत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग की ओर से दसवीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन और चेकिंग घरों से करवाने का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी की देखरेख में तीन केंद्रों में अध्यापकों को दसवीं की उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल बांटे गए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की गई, सभी बंडलो को सैनिटाइज करके अध्यापकों को दिया गया, केंद्र में किसी भी तरह की भीड़ नहीं जुटने दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंदर हुड्डा ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से दसवीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और मार्किंग के लिए 22 अप्रैल तक का समय दिया गया हैं। जिन अध्यापकों की पेपर चेकिंग में ड्यूटी लगी है, उन्हें 22 अप्रैल को सभी बंडल वापिस करने हैं। इसके बाद 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग के संबंध में जो भी दिशा निर्देश आएंगे उसकी सूचना सभी को दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed