फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   hamida chowki, hanumaan chalisha

हमीदा चौकी के बाहर बीच सड़क पर बैठकर पढ़ी हनुमान चालीसा

Thu, 18 Jul 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
hamida chowki, hanumaan chalisha
हमीदा चौकी के बाहर सड़क के बीच बैठ हनुमान चालीसा पढ़ते हिंदू संगठनों के सदस्य व परिजन। - फोटो : YAMUNA NAGAR
पुुराना हमीदा में दो भाइयों पर छेड़छाड़ का केस दर्ज करने के मामले में वीरवार को परिजन व हिंदू संगठनों के सदस्यों ने हमीदा चौकी के बाहर धरना देकर हनुमान चालीसा पढ़ी। दोनों भाइयों पर दर्ज केस को झूठा बताकर परिजनों ने उसे रद्द करने की मांग की। सूचना मिलने पर डीएसपी हेडक्वार्टर सुभाष चंद, एसएचओ सिटी रतन यादव व हमीदा चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। चालीसा पढ़ने के बाद हिंदू संगठनों के सदस्यों व परिजनों ने डीएसपी से दोनों भाइयों पर दर्ज केस को झूठा बताकर उसे रद्द करने की बात कहीं।
विज्ञापन

परिजनों ने कहा कि मामले में जिस युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, उसकी बहन उनके ही घर में ब्याही है। मामले में युवती ने जिन लड़कों को फंसाया है, उनमें एक नाबालिग है। युवती के परिजनों ने नाबालिग लड़के व उसके बड़े भाई दीपक का नाम दिया है जो गलत है। घटना के दिन वह यहां था ही नहीं। ऐसे में उसका नाम केस से बाहर निकाला जाए। पुलिस ने मामले की जांच किए बिना ही दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने डीएसपी को कहा कि यदि शिकायत में सच्चाई मिलती तो मामला दर्ज किया जाए, नहीं तो उसे रद्द किया जाए। यदि पुलिस ने उन्हें झूठा फंसाया तो वह फिर से प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

इंसाफ के लिए पढ़ी हनुमान चालीसा : वीरवार शाम करीब पौने छह बजे बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद व पुराना हमीदा क्षेत्र की काफी संख्या में महिलाएं हमीदा चौकी के आगे बीच सड़क में बैठ गई और हनुमान चालीसा पढ़ने लग गई। हनुमान चालीसा पढ़ रहे गगन प्रकाश, पंडित श्याम सुंदर वशिष्ठ, अश्वनी शर्मा, विजय शर्मा, सुनील रावत व परमजीत भनौट ने बताया कि उन्होंने हनुमान चालीसा इसलिए पढ़ी कि उन्हें इंसाफ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं रहा पुलिस कार्यप्रणाली पर भरोसा : बजरंग दल के गगन प्रकाश ने कहा कि दोनों लड़कों को गलत फंसाया गया है। विशेष समुदाय उनकी बहन बेटियों पर व्यंग कसता है, जिससे माहौल बिगड़ रहा है और जब वे एसपी सहित अन्य अधिकारियों के पास जाते हैं तो सभी का एक ही रटा रटाया जवाब होता है कि जांच करेंगे। उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली पर भरोसा नहीं है। प्रशासन व प्रदेश सरकार को भी उन्होंने फेल बताया।
हमीदा में माहौल बिगाड़ रहे कुछ लोग : हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के समक्ष मांग की कि दोनों भाइयों पर दर्ज छेड़छाड़ का मुकदमा रद्द हो। उन्होंने कहा कि हमीदा क्षेत्र में कुछ लोग माहौल बिगाड़ रहे हैं। तीन दिन पहले इसको लेकर कमेटी भी बनाई गई थी। लेकिन कमेटी के ही कुछ लोग माहौल बिगाड़ने में लगे हैं। जोकि गलत है। पुलिस इन पर जल्द कार्रवाई करे। वरना कड़ा आंदोलन होगा। भविष्य में भी ऐसे ही हनुमान चालीसा पढ़कर विरोध जताया जाएगा।

हमीदा चौकी के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ विरोध जताने की सूचना पर वे मौके पर गए थे। लोगों को समझा दिया गया है। छेड़खानी के मामले में वह स्वयं जांच कर रहे है। यदि आरोपी दीपक घटना के दिन बाहर था और यह साबित हो गया तो उसे छोड़ दिया जाएगा। माहौल बिगाड़ने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। हमीदा क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रयासरत है।
- सुभाष चंद, डीएसपी हेडक्वार्टर, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed