{"_id":"012b087ef50cd172b0a86742d9113e2d","slug":"gust-teachers-relive-job-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ गरजे गेस्ट टीचर्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ गरजे गेस्ट टीचर्स
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Sun, 05 Jul 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर संघर्षरत अतिथि अध्यापक शनिवार को विधानसभा स्पीकर कंवरपाल से मिले। स्पीकर ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा लेकिन अतिथि अध्यापक आश्वासन से संतुष्ट नजर नहीं आए। साथ ही शनिवार को प्रायोजित भूख हड़ताल के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया।
रविवार को अतिथि अध्यापक अंबाला कैंट के रेस्ट हाउस में एकत्रित होकर आगामी रणनीति बनाएंगे और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का घेराव करेंगे। जिला प्रधान नितिन लांबा ने बताया कि शनिवार को अतिथि अध्यापकों का भूख हड़ताल पर बैठने का कार्यक्रम था लेकिन अंबाला मंडल का प्रोग्राम आने की वजह से उसे निरस्त करना पड़ा।
उन्होंने बताया कि शनिवार को उन्होंने एक बार फिर विधानसभा स्पीकर के समक्ष अपनी मांगों को रखा लेकिन आश्वासन के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिला। अतिथि अध्यापकों ने स्पीकर निवास रोड पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर ऋषिपाल, श्याम लाल, सतपाल शर्मा, जगवंत, राजीव, सुमन बक्शी, ज्योति, रविंद्र शास्त्री, ऋषिपाल, जितेंद्र, विनोद, धर्मवीर मौजूद रहे।