{"_id":"b1df43f89e0b8bd296e7f496b5ad8b38","slug":"gust-teachers-relive-job-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्का करने का वादा करने वाली भाजपा ने छीन ली रोजी रोटी : गेस्ट टीचर्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्का करने का वादा करने वाली भाजपा ने छीन ली रोजी रोटी : गेस्ट टीचर्स
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Fri, 03 Jul 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अतिथि अध्यापकों ने वीरवार शाम को विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर के घर के नजदीक प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें आवास से कुछ दूरी पर ही रोक लिया। गेस्ट टीचरों ने करीब दो घंटे तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वीरवार को अतिथि अध्यापक जगाधरी रोड पर पहुंचे।
यहां विधानसभा अध्यक्ष के घर से पहले पुलिस ने बेरिकेड लगाए हुए थे। अतिथि अध्यापक जगाधरी रोड पर धरने पर बैठ गए और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक धरना देने के बाद गेस्ट टीचर्स विधानसभा अध्यक्ष के आवास की ओर बढ़ने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें बेरिकेड से आगे नहीं जाने दिया। इस दौरान पुलिस के साथ बहस भी हुई। कुछ देर बाद विधानसभा अध्यक्ष घर से बाहर आए और उन्होंने अतिथि अध्यापकों से बात की।
गेस्ट टीचरों ने उनके समक्ष रोष जताते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले अतिथि अध्यापकों को पक्का करने का वादा किया था, लेकिन चुनाव के बाद उनकी रोजी-रोटी ही छीन ली। विस अध्यक्ष से सात जुलाई से पहले विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर अतिथि अध्यापकों का रोजगार बचाने की गुहार लगाई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि ऐसा न हुआ तो अतिथि अध्यापक विधानसभा अध्यक्ष के आवास के बाहर अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन
दीवारों पर पर्चे चस्पां दिए
अतिथि अध्यापकों ने विधानसभा अध्यक्ष के आवास के सामने दीवारों पर पर्चे चस्पां दिए, जिस पर लिखा था ‘नीयत ऐसी बनाई, छीन ली रोटी पराई’।
भारी पुलिस बल तैनात
अतिथि अध्यापकों के प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष के आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इनमें बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मचारी भी थीं। तहसीलदार जगाधरी दर्शन कुमार और यमुनानगर व जगाधरी थाने के एसएचओ भी वहां मौजूद रहे।