फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   guru nanak dev, karndev kamboj

गुरु नानकदेव ने देश व समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य किए: कांबोज

Tue, 23 Jul 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
guru nanak dev, karndev kamboj
बैठक में मौजूद सिख संगत - फोटो : YAMUNA NAGAR
खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज ने स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित बैठक में कहा कि राज्य सरकार द्वारा श्री गुरु नानकदेव जी महाराज के 550वें प्रकाशोत्सव को लेकर 4 अगस्त को सिरसा की पुलिस लाइन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रकाशोत्सव कार्यक्रम के मुख्यातिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे।
विज्ञापन

बैठक में राज्यमंत्री, असंध से विधायक बख्शीश सिंह विर्क ने गुरु नानकदेव के 550वें प्रकाशोत्सव पर भाजपा के जिलाध्यक्षों और नेताओं से सुझाव आमंत्रित किए हैं। कांबोज ने कहा कि श्री गुरु नानकदेव ने देश, समाज के लिए निस्वार्थ भाव से जो कार्य किए हैं। उनको नमन करने के लिए ही इस समागम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में भजन कीर्तन और श्री अखंड पाठ साहब का आयोजन किया जाएगा। सिरसा में समागम के लिए सरकार वाहन उपलब्ध करवाएगी। जिला यमुनानगर में इसके लिए नगराधीश विजेंद्र हुड्डा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नानकदेव सिरसा में 4 महीने 13 दिन रहे थे। इसलिए यह समागम सिरसा में आयोजित किया जा रहा है। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि प्रकाशोत्सव समागम में समाज के सभी लोगों की भागीदारी होगी। इस अवसर पर रादौर विधायक श्याम सिंह राणा, साढौरा विधायक बलवंत सिंह, रोजी आनंद मलिक, मेयर मदन चौहान, महेन्द्र खदरी, केके भादू, विजेन्द्र हुड्डा,गिरीश कुमार,सोनू राम, स. जोगा सिंह, स. परमजीत सिंह बब्बू, स. हरप्रीत सिंह, स. सुखविन्द्र सिंह, स. सतविन्द्र पाल सिंह, स. सुखवंत सिंह, सिख संगत, डॉ. ऋषि पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed