फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   GST rates reduced, Navratri brings a boon for shoppers

Yamuna Nagar News: जीएसटी की दरें घटी, नवरात्र पर खरीदारों की बल्ले-बल्ले

Tue, 23 Sep 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 23 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
GST rates reduced, Navratri brings a boon for shoppers
दोपहिया वाहन की खरीदारी के लिए पहुंचा परिवार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जीएसटी दर घटने से वाहनों से लेकर घरेलू सामान तक सस्ते हो गए हैं। सरकार के इस कदम से ग्राहकों को काफी फायदा मिला है। नवरात्र पर कार खरीदने के लिए तैयार होने वालों की संख्या 250 के पार पहुंच गई है। इससे ऑटोमोबाइल कारोबार में करोड़ों रुपये का इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरों में बदलाव कर आम आदमी को बड़ी राहत दी है। मोदी सरकार की ओर से मोटरसाइकिल एवं कार से जीएसटी घटाकर 18 प्रतिशत की गई है। इस प्रकार चीजें सस्ती हो गई है। ऐसे में ग्राहकों ने भी बिना किसी देर किए दोपहिया व चौपहिया शोरूमों पर जाकर तुरंत व्हीकल खरीदे और बुक भी कराए।
विज्ञापन

थाना छप्पर स्थित दीपांशु हीरो शोरूम के संचालक दीपांशु मैगी का कहना है जीएसटी की दरें कम होने से काफी फर्क पड़ा है। सोमवार को एकसाथ 10 बाइकें बिकी और पांच बाइकों की एडवांस बुकिंग हुई है, जिनकी डिलीवरी भी दो से तीन में होनी है। उनका कहना है वैसे तो त्योहारी सीजन में वाहनों की खरीदारी बढ़ती है। मगर जीएसटी दर घटने का सीधा असर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीवीएस शोरूम के संचालक अक्षत का कहना है पहली बार एकसाथ 41 बाइकें बुक हुई। ये सब जीएसटी दरें कम होने का नतीजा है। नेक्सा शोरूम के मैनेजर संजीव सरकार ने बताया कि दरों के कम होने से एकसाथ पांच कारें बिकीं। आठ की एडवांस बुकिंग है।
वहीं, जिले के विभिन्न स्थानों पर दो पहिया शोरूम संचालकों का कहना है कि अभी लोगों में असमंजस की स्थिति भी बनी हुई है। लोग फोन ताे कर रहे हैं, लेकिन जीएसटी की घटी दरें लागू होने के बाद इसका असर देखना चाहते हैं और इसका अभी इंतजार कर रहे हैं।
प्लाईवुड पर घटनी चाहिए थी जीएसटी : अंकुर

महावीर प्लाईवुड के संचालक अंकुर जैन का कहना है कि जीएसटी की स्लैब में जो कमी हुई है उसका प्लाईवुड उद्योग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। प्लाईवुड पर पहले भी 18 प्रतिशत जीएसटी लगती थी और अब भी इतनी ही लगेगी। जो लकड़ी माचिस में लगती है वही प्लाईवुड में लगती है। परंतु सरकार ने माचिस में इस्तेमाल होने वाली लकड़ी में जीएसटी में छूट दी है। सरकार प्लाईवुड पर जीएसटी की दर कम करे। घरों में प्लाईवुड का इस्तेमाल होता है।

पलायन कर चुके उद्योग को मिले राहत : भुवनेश

नरोत्तम इंडस्ट्रीज के संचालक भुवनेश दुग्गल का कहना है कि यमुनानगर की प्लाईवुड इंडस्ट्री देशभर में प्रसिद्ध है। पिछले कुछ साल में काफी प्लाईवुड इंडस्ट्री बंद हो चुकी है या फिर पलायन कर चुकी है। जीएसटी की दर कम होगी ऐसी प्लाईवुड उद्योग को उम्मीद थी। जो प्लाईवुड इंडस्ट्री जो लाखों घरों की सुंदरता में चार चांद लगाता है उसे भी जीएसटी में छूट मिलनी चाहिए। यह मांग सरकार के समक्ष रखी जाएगी।

दोपहिया वाहन की खरीदारी के लिए पहुंचा परिवार। संवाद

दोपहिया वाहन की खरीदारी के लिए पहुंचा परिवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed